फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Petrol-disel prices 2 Rs/litre cheaper in India.

खुशखबरी: पेट्रोल और डीजल के दामों में कटौती

Thu, 16 Jul 2015 08:34 AM IST
Updated Thu, 16 Jul 2015 08:34 AM IST
विज्ञापन
Petrol-disel prices 2 Rs/litre cheaper in India.

देशवासियों के लिए खुशखबरी है, एक बार फिर से पेट्रोल और डीजल के दामों में कटौती की गई है। हालांकि दिल्ली वालों को इसका ज्यादा फायदा नहीं मिल सकेगा।

विज्ञापन


केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दामों में प्रति लीटर दो रुपये की कटौती की है। इस कटौती में स्थानीय स्तर पर लगाई जाने वाली लेवी शामिल नहीं है। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से इस महीने पेट्रोल और डीजल के दाम में यह दूसरी कटौती है।
विज्ञापन


पेट्रोल और डीजल की घटी हुई दरें बुधवार आधी रात से लागू हो गई। पेट्रोल और डीजल के घटे हुए दामों का असर पूरे देश में पड़ेगा लेकिन अरविंद केजरीवाल सरकार की ओर से वैट दर बढ़ाए जाने की वजह से राजधानी दिल्ली के लोगों को इस कटौती का लाभ नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने बजट के बाद दिल्ली की जनता को महंगाई का करारा झटका देते हुए पेट्रोल और डीजल पर वैट बढ़ा दिया। जिसके चलते इनकी कीमतों में बढ़ोतरी हो गई। हालांकि देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतें गिरने से दिल्ली के लोगों की जेब में ज्यादा चपत नहीं लगेगी।

दिल्ली में वैट बढ़ने से पेट्रोल होगा कुछ महंगा

Petrol-disel prices 2 Rs/litre cheaper in India.

राजधानी दिल्ली में वैट बढ़ाए जाने की वजह से पेट्रोल की कीमत में प्रति लीटर 28 पैसे की बढ़ोतरी हो गई है। केजरीवाल सरकार ने पेट्रोल पर वैट या सेल्स टैक्स की दर 20 फीसदी से बढ़ा कर 25 कर दी है।

डीजल की कीमत में कटौती होने से पूरे देश में इसकी कीमत खासी घटेगी लेकिन दिल्ली में डीजल पर वैट 12.5 से बढ़ा कर 16.6 फीसदी कर दिए जाने से यह प्रति लीटर 50 पैसे ही सस्ता हुआ है।

बृहस्पतिवार से दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 66.90 रुपये हो गया है। इससे पहले प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत 66.62 रुपये थी। प्रति लीटर डीजल की कीमत 49.72 रुपये हो गई है। इससे पहले यह 50.22 रुपये में मिल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed