खुशखबरीः पेट्रोल और डीजल फिर दो रुपए सस्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत पांच साल के न्यूनतम स्तर पर पहुंचने के बाद घरेलू बाजार में भी पेट्रोल और डीजल सस्ते हो गए हैं। तेल कंपनियों ने दोनों की कीमतों में दो-दो रुपये प्रति लीटर की कमी की है।
दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 63.33 रुपये से घटकर 61.33 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जो 44 महीने में सबसे कम है। डीजल का भाव 52.51 रुपये से घटकर 50.51 रुपये हो गया है। नई दरें सोमवार आधी रात से प्रभावी होंगी।
अगस्त के बाद से पेट्रोल की कीमत में आठवीं और अक्तूबर के बाद से डीजल की कीमत में चौथी बार कमी की गई है। इससे पहले एक दिसंबर को पेट्रोल और डीजल 91 पैसे और 84 पैसे प्रति लीटर सस्ते हुए थे।
अलग-अलग राज्यों में कीमतों में अंतर
तेल कंपनियों की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक वैट या स्थानीय करों में अंतर के कारण अलग-अलग राज्यों में कीमतों में अंतर है। जानकारों के मुताबिक कीमतों में और कमी आ सकती थी लेकिन सरकार ने कच्चे तेल की कीमत 62.37 डॉलर प्रति बैरल तक लुढ़कने के बाद पेट्रोल पर 2.25 रुपये और डीजल पर एक रुपये प्रति लीटर का सीमा शुल्क लगा दिया है।
इसी साल जून में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 115 डॉलर प्रति बैरल थी। सोमवार को की गई कमी के साथ अगस्त से अब तक पेट्रोल 12.27 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो चुका है। सरकार ने 19 अक्तूबर को डीजल को नियंत्रण मुक्त करते हुए इसकी कीमत में 3.37 रुपये की कटौती की थी। अक्तूबर से अब तक डीजल 8.46 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो चुका है।
सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर 1.50 रुपये प्रति लीटर सीम शुल्क लगाकर 15 नवंबर को कीमतों में संभावित कटौती रोक दी थी। पेट्रोलियम पदार्थ पर दो बार सीमा शुक्ल बढ़ाकर सरकार 10,600 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व हासिल कर चुकी है।