फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   petrol diesel price down again

महंगाई पर मरहम, पेट्रोल-डीजल फिर हुए सस्ते

Tue, 01 Sep 2015 08:50 AM IST
Updated Tue, 01 Sep 2015 08:50 AM IST
विज्ञापन
petrol diesel price down again

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कमी को देखते हुए पेट्रोल

विज्ञापन
की दरों में 2 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 50 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई। इस माह पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तीसरी बार कमी की गई है। नई दरें सोमवार आधी रात से लागू हो गईं।

अब दिल्ली में मंगलवार से पेट्रोल 63.20 रुपये प्रति लीटर की जगह 61.20 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। इस कटौती में स्थानीय लेवी भी शामिल है। इसी तरह से अब डीजल 44.95 रुपये की जगह 44.45 रुपये प्रति लीटर मिलेगा।

इससे पहले तेल और पेट्रोलियम कंपनियों ने 15 अगस्त को पेट्रोल में 1.27 रुपये और डीजल की कीमतों में 1.17 रुपये की कटौती की थी। जबकि एक अगस्त को पेट्रोल में 2.43 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 3.60 रुपये प्रति लीटर की कमी की गई थी।

इंडियन ऑयल कारपोरेशन (आईओसी) ने एक बयान में कहा कि पिछले दिनों कीमतों में बदलाव के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी आई है। हालांकि इस दौरान डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत में कमी आई है। इन सबको देखने के बाद उपभोक्ताओं को कीमतों में आई कमी का लाभ देने का निर्णय लिया गया।

एक महीने के अंदर दूसरी बार कीमतों में कमी की गई

petrol diesel price down again

अंतरराष्ट्रीय बाजार में दाम गिरने के चलते पेट्रोल और डीजल के दाम में कटौती गई है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरशन ने सोमवार को यह जानकारी दी।

एक महीने के अंदर दूसरी बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में यह कमी की गई है। इससे पहले एक जुलाई को गैर सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम में एक जुलाई को 18 रुपये की कमी की गई थी।

गैर सब्सिडी वाला सिलेंडर वह सिलेंडर होता है जो बाजार कीमत पर बेचा जाता है। किसी सामान्य उपभोक्ता को साल में सब्सिडी युक्त 12 सिलेंडर दिए जाने का प्रावधान है। इसके बाद उसे गैर सब्सिडी वाला सिलेंडर लेना पड़ता है। दिल्ली में सब्सिडी युक्त सिलेंडर की कीमत 417.82 रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed