बजट के बाद एक और झटका पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बजट में महंगाई का झटका देने के बाद सरकार ने आम जनता को एक और झटका दे दिया है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढोत्तरी कर दी गई है। बढ़ी कीमतें आधी रात से लागू होंगी।
पेट्रोल की कीमत 3.18 रुपये और डीजल की कीमत में 3.09 रुपये की बढोत्तरी की गई है। बढ़ी कीमतें आज आधी रात से लागू होंगी। माना जा रहा है सरकार तेल कीमतों में अभी और वृद्िध करेगी।
शनिवार को ही वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बजट पेश किया था। जिसमें सिगरेट, गुटखा, रेस्टोरेंट और अन्य रोजमर्रा की चीजों पर महंगाई का तड़का लगाया गया है।
बजट में भी बढ़ाया गया है सर्विस टैक्स
लोग अभी यह हिसाब किताब लगाने में जुटे ही थे कि बजट में उनके जरूरत की क्या क्या चीजें महंगी हुई हैं कि शाम होते-होते उन्हें एक और झटके वाली खबर मिल गई। सरकार ने डीजल और पेट्रोल के दामों में भी बढोत्तरी कर दी है। पेट्रोल की कीमत 3.18 रुपये और डीजल की कीमत में 3.09 रुपये वृद्िध की गई है।
बढ़ी कीमतें आज आधी रात से लागू हो जाएंगी। जिसके बाद दिल्ली में पेट्रोल 60.49 रुपये और डीजल की कीमत 49.71 रुपये हो गई है। सरकार ने एक पखवाड़े पहले भी पेट्रोल और डीजल की कीमत में लगभग 60 पैसे की वृद्िध की थी।
बताया जा रहा है कि पेट्रोल और डीजल की कीमत में और बढोत्तरी की जाएगी। ऐसे में साफ है कि आने वाले समय में आम जनता को महंगाई का झटका जोरों से लगने वाला है।