{"_id":"762464edc847f01112a8c06a54bd8ab4","slug":"petrol-and-diesel-price-down-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल-डीजल हुआ और सस्ता, जानिए कितना?","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
पेट्रोल-डीजल हुआ और सस्ता, जानिए कितना?
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 16 Jan 2015 08:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में हुए रिकॉर्ड गिरावट के बाद एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी की गई है।
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने शुक्रवार आधी रात के बाद से पेट्रोल की कीमत में 2.42 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 2.25 प्रति लीटर की कमी की गई है।
बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 43 डॉलर के स्तर पर पहुंच गई थी। वहीं शुक्रवार को यह कीमत 45 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गई है। गौरतलब है कि सरकार ने इससे पहले तीन बार पेट्रोल और डीजल पर आयात शुल्क बढ़ाकर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में होने वाली कमी को रोक दिया था।
शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में और ज्यादा कमी की जा सकती थी। पर सरकार ने फिर से एक बार उत्पाद शुल्क में बढ़ोतरी कर दी है।
दिल्ली में पेट्रोल 58.91 रुपए, कोलकात्ता में 66.24 रुपए, मुंबई में 66.24 रुपए और चेन्नई में 61.52 रुपए प्रति लीटर हो जाएगी। वहीं डीजल की कीमत दिल्ली 48.26 रुपए, कोलकाता 52.075 रुपए, मुंबई 55.66 रुपए और चेन्नई में 51.53 रुपए प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच गई है।
विज्ञापन