फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   petition against omar demanding removal of cm post

उमर के खिलाफ याचिका, सीएम पद से हटाने की मांग

Tue, 23 Jul 2013 10:14 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Tue, 23 Jul 2013 10:14 PM IST
विज्ञापन
petition against omar demanding removal of cm post

जम्मू-कश्मीर पैंथर्स पार्टी ने राज्य के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है।

विज्ञापन


याचिका में सेना और देश के खिलाफ नफरत भरे बयान देने का कथित आरोप लगाते हुए अब्दुल्ला को मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने की मांग की गई है।

साथ ही अमरनाथ यात्रियों को पूर्ण संरक्षण देने का निर्देश जारी करने और 2010 से अब तक आम जन व सुरक्षाकर्मियों की हत्या के मामलों में न्यायिक जांच कराने की मांग की गई है।

सर्वोच्च अदालत में पैंथर्स पार्टी के अध्यक्ष व वरिष्ठ अधिवक्ता भीम सिंह की ओर से दायर याचिका में कहा गया है कि अब्दुल्ला ने सेना और देश विरोधी बयान खुलेआम दिए हैं।
विज्ञापन


ऐसे नफरत भरे बयान मुख्यमंत्री ने राज्य की विधानसभा और उसके बाहर दिए हैं। इससे स्थितियां बिगड़ सकती है, इसलिए ऐसे मुख्यमंत्री को पद से तत्काल हटाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


याचिका में कहा गया है कि ऐसे बयानों से निर्दोष कश्मीरियों को भड़काया जा रहा है। राज्य में सरकार कोई काम नहीं कर रही और लोग नफरत की आग में झुलस रहे हैं। कर्फ्यू लगातार जारी रहता है, क्योंकि लोगों को भड़काने वाले बयान दिए जाते हैं।


याचिका में कहा गया है कि सर्वोच्च अदालत को अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा के लिए तत्काल निर्देश जारी करना चाहिए। क्योंकि यात्रा के दौरान हिंसक घटनाएं होने लगती हैं। इसलिए यात्रियों की सुरक्षा का पूरा प्रबंध किया जाना जरूरी है। साथ ही लोगों और सुरक्षाकर्मियों की 2010 से अब तक हुई हत्याओं के मामले में न्यायिक जांच का निर्देश जारी करने की गुजारिश की गई है।

इसके अलावा 18 जुलाई को चार ग्रामीणों और 42 नागिरकों के घायल होने के हालतों की जांच के लिए उच्चाधिकार न्यायिक समिति गठित करने को कहा गया है।

याचिकाकर्ता ने अमरनाथ यात्रा के साथ वैष्णो माता के दर्शन को जाने वाले यात्रियों के लिए चिकित्सा सहित अन्य प्रबंध किए जाने का आग्रह किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed