फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   pesticides in grapes read report here

अंगूर खाने से पहले जरूर पढ़ लें यह रिपोर्ट

Wed, 04 Feb 2015 01:11 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 04 Feb 2015 01:11 PM IST
विज्ञापन
pesticides in grapes read report here

सरकार की ओर से कराए गए एक अध्ययन के मुताबिक वर्ष 2013-14 में शिमला मिर्च, हरी मिर्च और फूल गोभी के अधिकतर नमूनों में कीटनाशक की मात्रा निर्धारित स्तर से अधिक पाई गई।

विज्ञापन


इसके अलावा पत्ता गोभी, बैंगन, टमाटर, भिंडी, खीरा, हरी मटर और धनिया के भी अधिकतर नमूनों में कीटनाशक की मात्रा अधिक पाई गई। इस अध्ययन के लिए फलों के 2235 नमूने लिए गए।
विज्ञापन


अंगूर के सबसे अधिक नमूनों में कीटनाशक की मात्रा सबसे अधिक पाई गई। इस अध्ययन में सब्जी, फल, चावल और गेहूं सहित खाने-पीने के 16,790 नमूने में से 509 में कीटनाशक की मात्रा निर्धारित स्तर से अधिक पाई गई। वर्ष 2013-14 में लिए गए इन नमूनों के बारे में सरकार की ओर से जारी रिपोर्ट में यह बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि गर्मी और सर्दी के बाद बरसात के मौसम में नमूनों में सबसे अधिक कीटनाशक पाए गए। हालांकि, रिपोर्ट में कहा गया है कि मांस, दूध और नदी-तलाब के पानी में कीटनाशक की मात्रा निर्धारित स्तर से अधिक नहीं पाई गई।


यह अध्ययन राष्ट्रीय स्तर पर कीटनाशक की मात्रा पर निगरानी रखने संबंधी केंद्र सरकार की योजना के तहत किया गया। नमूने देश के विभिन्न थोक और खुदरा बाजारों से इकट्ठा किए गए और इनका 25 प्रयोगशालाओं में परीक्षण किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक सब्जियों के 7,591 नमूने में से 221 नमूनों में निर्धारित स्तर से ज्यादा कीटनाशक थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed