फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Peshawar School Attack: Taliban Releases Photos of Gunmen of Peshawar attack

देखिए, 132 बच्चों के हत्यारों की पहली तस्वीरें

Thu, 18 Dec 2014 02:40 PM IST
Updated Thu, 18 Dec 2014 02:40 PM IST
विज्ञापन
Peshawar School Attack: Taliban Releases Photos of Gunmen of Peshawar attack

पाकिस्तानी तालिबान ने उन आतंकियों की तस्वीरें जारी की हैं जिन्होंने पेशावर के आर्मी स्कूल में हमला किया था। इस हमले में 132 बच्चों समेत 141 लोगों की हत्या कर दी गई थी।

विज्ञापन


पाकिस्तानी तालिबान ने तस्वीरें जारी करते हुए यह बयान भी दिया कि पेशावर में हुआ हमला जायज था। पाकिस्तानी तालिबान के मुताबिक पाकिस्तानी आर्मी उनके परिवार और बच्चों को मारते आए हैं और यह हमला उसी का बदला है।
विज्ञापन


पाकिस्तानी तालिबान के प्रवक्ता मोहम्मद खुर्सानी ने आम जनता को संदेश देते हुए कहा है कि हम पाकिस्तानी सेना से बदला ले रहे हैं इसलिए जितने भी स्कूल और संस्थान ऐसे हैं जो पाकिस्तानी आर्मी से जुड़े हुए हैं आम जनता उनसे दूर हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तानी तालिबान ने जो तस्वीरें जारी की हैं उसमें 7 बंदूकधारी आतंकी हैं जो एक इस्लामिक बैनर के सामने खड़े हुए हैं। हमले की जिम्मेदारी पहले ही तहरीक-ए-तालिबान ले चुका है।

अल्लाह बदला ले

Peshawar School Attack: Taliban Releases Photos of Gunmen of Peshawar attack

तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के हमले में मारे गए लोगों में स्कूल स्टाफ के भी 9 लोग भी थे। पाकिस्तानी सेना के अनुसार सभी सात हमलावर भी मारे गए।

दुनिया भर में इस घटना की निंदा हो रही है, यहां तक कि अफगानिस्तान में मौजूद तालिबान ने भी इसकी निंदा की है।

इस्लामी रीति रिवाज के अनुसार मंगलवार शाम से ही कुछ लोगों का अंतिम संस्कार किया जाने लगा।

मारे गए बच्चों के रिश्तेदारों के अलावा सैकड़ों लोग भी जनाज़े में शामिल हुए।

मारे गए एक बच्चे के पिता ने कहा, ''वो सिर्फ 15 साल का था और आठवीं कक्षा में पढ़ता था। कल रात मैंने उससे बात की थी। आज सुबह वो मुझ से पहले उठा और स्कूल चला गया''

मारे गए एक और बच्चे 10 साला गुल शेर के चाचा साजिद ख़ान ने कहा कि उनका भतीजा डॉक्टर बनना चाहता था लेकिन वो कफन में लिपटा हुआ है।

उन्होंने आगे कहा, ''हमलोग उन आतंकवादियों से बदला नहीं ले सकते लेकिन मैं अल्लाह से दुआ करता हूं कि वो उनसे बदला ले।''

दुनिया भर में इस हमले की भर्त्सना हो रही है, यहां तक कि तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के वैचारिक साथी अफगानिस्तान के तालिबान ने भी इसकी निंदा करते हुए इसे गैर-इस्लामी करार दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed