फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Personal details of Modi and 31 other leaders leaked at G20 summit.

जी-20 में लीक हुई थी पीएम मोदी की निजी जानकारियां

Tue, 31 Mar 2015 10:25 AM IST
Updated Tue, 31 Mar 2015 10:25 AM IST
विज्ञापन
Personal details of Modi and 31 other leaders leaked at G20 summit.

पिछले साल ऑस्ट्रेलिया में हुए जी-20 समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत 31 विश्व नेताओं की निजी जानकारी लीक की गई थी।

विज्ञापन


अनजाने में भेजी गई एक ईमेल में इन राजनेताओं के पासपोर्ट नंबर, वीजा, जन्म तारीख और अन्य जानकारी भेजी गई थी।

ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों का कहना है कि यह निजी जानकारी से जुड़े कानून का उल्लंघन नहीं था और यह सिर्फ एक त्रुटि थी। द गार्जियन में छपी रिपोर्ट में यह दावा किया गया है।

ऑस्ट्रेलिया आवर्जन विभाग के एक कर्मचारी ने एशिया कप फुटबॉल के आयोजककर्ताओं को एक मेल भेजी थी, जिसमें गलती से समिट में शामिल हुए राजनेताओं की निजी जानकारी चली गई थी।
विज्ञापन

अमेरिका, जापान और चीन के राष्ट्रपतियों के नाम शामिल

Personal details of Modi and 31 other leaders leaked at G20 summit.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, जापान के प्रधानमंत्री शिंजो एबे समेत कई अन्य राजनेताओं की जानकारी इसमें गई थी।

ईमेल का पता चलने के बाद वीजा सेवा विभाग के निदेशक ने इसकी जानकारी आवर्जन विभाग को दी भी थी, लेकिन अखबार के मुताबिक कोई जरूरी कदम नहीं उठाए गए।

आवर्जन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि उसे मामले की त्वरित जानकारी दी गई थी। उन्होंने बताया कि यह सिर्फ इंसानी गलती थी। इसलिए राजनेताओं को इस बारे में बताना जरूरी नहीं समझा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed