फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   person shot himself on the expressway

एक्सप्रेस-वे पर युवक ने खुद को गोली से उड़ाया, मौत

Sun, 13 Sep 2015 09:02 AM IST
Updated Sun, 13 Sep 2015 09:02 AM IST
विज्ञापन
person shot himself on the expressway

यूपी में मथुरा के थाना राया क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक युवक ने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से अपनी कनपटी पर गोली मार ली। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि युवक एक युवती से शादी करना चाहता था, लेकिन उसके परिवारीजन इसके खिलाफ थे। शनिवार को भी इसी मामले में उसके पिता ने डांट दिया था, जिससे वह क्षुब्ध था।
विज्ञापन


थाना यमुनापार के गांव भूतिया निवासी राशन डीलर मुख्तार सिंह का बेटा दिनेश कुमार उर्फ नेहना (23) वन महाराज कालेज वृंदावन से बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था।

विज्ञापन
विज्ञापन

घरवाले थे शादी के खिलाफ

person shot himself on the expressway

वह झारखंड की युवती से शादी करना चाहता था, लेकिन घरवाले इसके खिलाफ थे। वह अक्सर उस युवती से बातें करता था, इस बार पर घर में क्लेश होता था। इसी बात पर दिनेश को शनिवार दोपहर मुख्तार सिंह ने डांट दिया।

इससे कुपित होकर उसने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर निकाल ली और करीब तीन बजे बाइक लेकर यमुना एक्सप्रेसवे पर आ गया। किलोमीटर संख्या 109 राया क्षेत्र में उसने रिवाल्वर कनपटी पर सटाकर गोली मार ली।

सूचना पर सीओ महावन अजय कुमार, राया, यमुनापार और महावन पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीओ से लाइसेंसी रिवाल्वर कब्जे में ले ली और शव पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। इस मामले में मुख्तार सिंह के भाई रामकुमार पुत्र हम्वीर सिंह ने राया पुलिस को तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed