फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   person committed suicide for not getting job

सिर्फ दो नंबर की वजह से मौत से हार गई जिंदगी

Thu, 03 Sep 2015 08:13 AM IST
Updated Thu, 03 Sep 2015 08:13 AM IST
विज्ञापन
person committed suicide for not getting job

नौकरी न मिलने से हताश एक युवक ने बुधवार की सुबह हंसारी रेलवे क्रॉसिंग के निकट ट्रेन से कटकर जान दे दी। मृतक की जेब से मिले सुसाइड नोट में उसने नौकरी नहीं मिलने के चलते आत्महत्या की बात लिखी है।

विज्ञापन


सदर बाजार थाना क्षेत्र के ललितपुर रोड स्थित टेलीफोन एक्सचेंज कॉलोनी में फोन मैकेनिक मोती पुरी परिवार के साथ रहते हैं। उनका पुत्र मनीष पुरी (23) स्नातक के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार वह अच्छा धावक था और पुलिस व फौज की कई भर्तियों में शामिल हो चुका था। हाल में ही वह दो नंबर से पुलिस में सिपाही की नौकरी पाने से चूक गया था। वह लगातार परीक्षाएं दे रहा था, मगर सफलता हाथ नहीं लग रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कारण वह मानसिक रूप से परेशान था। प्रतिदिन की तरह बुधवार को वह सुबह चार बजे हंसारी रेलवे क्रॉसिंग के निकट बने हाथी ग्राउंड में दौड़ लगाने गया था।

साथ दौड़ने वाले युवकों ने देखा शव

person committed suicide for not getting job

सुबह पांच बजे के करीब रेलवे ट्रैक पर महाकौशल एक्सप्रेस गुजर रही थी, तभी वह हंसारी से लालकुर्ती की तरफ जाने वाले रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के सामने आ गया। ट्रेन से कटकर उसकी मौत हो गई।

सुबह जब साथ में दौड़ने वाले युवकों ने उसका शव पटरियों के निकट देखा तो उनके होश उड़ गए। सूचना मिलते ही परिजन व पुलिस मौके पर पहुंच गई।

घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। पुलिस ने मृतक के पास से एक सुसाइड नोट बरामद किया, जिसमें मृतक ने जान देने का कारण नौकरी न मिलना बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed