फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   permission granted to rally in farrukhabad against khurshid

खुर्शीद के खिलाफ फर्रुखाबाद में रैली को मिली इजाजत

Sat, 27 Oct 2012 03:34 PM IST
फर्रुखाबाद/इंटरनेट डेस्क
फर्रुखाबाद/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 27 Oct 2012 03:34 PM IST
विज्ञापन
permission granted to rally in farrukhabad against khurshid

समाजसेवी से राजनेता बने अरविद केजरीवाल को केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद के खिलाफ फर्रुखाबाद में रैली करने की इजाजत मिल गई है। केजरीवाल ने आवास विकास विभाग के मैदान में रैली करने की इजाजत मांगी थी। हालांकि प्रशासन ने पहले अनुमति देने से इंकार कर दिया था, लेकिन बाद में अनुमति दे दी गई। अरविंद केजरीवाल ने 1 नवंबर से खुर्शीद के खिलाफ फर्रुखाबाद में रैली करने का ऐलान किया है।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक प्रशासन ने पहले आवास विकास विभाग के मैदान में रैली की इजाजत देने से इंकार कर दिया था। इसके विरोध में इंडिया अगेंस्ट करप्शन के कार्यकर्ता सिटी मजिस्ट्रेट के आवास के बाहर धरने पर बैठ गए थे। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से अनुमति नहीं मिलने तक धरना जारी रखने का फैसला किया। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट ने आईएसी को रैली करने की अनुमति दे दी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद के ट्रस्ट पर कथित तौर पर घोटाले के आरोप लगे हैं। घोटालों के विरोध में अरविंद केजरीवाल ने पहले दिल्ली में धरना प्रदर्शन किया था। इसके बाद केजरीवाल ने अपनी टीम के साथ फर्रुखाबाद में एक नवंबर से आंदोलन करने का ऐलान किया था। मालूम हो कि सलमान खुर्शीद फर्रुखाबाद से सांसद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed