फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   percentage of votes will decide Modi stature

मत प्रतिशत से तय होगा मोदी का कद

Mon, 10 Dec 2012 09:20 PM IST
अहमदाबाद/समीर शर्मा
अहमदाबाद/समीर शर्मा Updated Mon, 10 Dec 2012 09:20 PM IST
विज्ञापन
percentage of votes will decide Modi stature
गुजरात विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत के जरिए केंद्रीय राजनीति में आने की मंशा पाले मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के भविष्य का फैसला मतदान प्रतिशत से तय होगा। गुजरात के राजनीतिक इतिहास को देखें तो पता चलता है कि जब भी अधिक मतदान हुआ है, तो इसका फायदा भाजपा मिला।
विज्ञापन


पिछले चार विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत अधिक रहा और भाजपा ने राज्य में सरकार बनाने में कामयाबी पाई लेकिन जब-जब मतदान प्रतिशत कम रहा तब-तब कांग्रेस की सरकार बनी है। ऐसे में भाजपा अधिक से अधिक लोगों को घरों से मतदान केंद्रों तक पहुंचाने की रणनीति में जुटी हुई है।

विज्ञापन


मौजूदा माहौल में मोदी की जीत नजर आ रही है लेकिन उनके लिए पिछली बार जितनी या उससे अधिक सीटें लाने की चुनौती बनी हुई है। अधिक सीटें उनका केंद्रीय राजनीति में कद बढ़ाएंगी। राज्य में वर्ष 1995 में सबसे अधिक 64.5 फीसदी मतदान हुआ था, उसके बाद भाजपा की पहली बार सरकार बनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2002 में 61.54 फीसदी मतदान होने पर 127 सीटें भाजपा ने हासिल की थी, लेकिन 2007 में इससे कम 57.63 फीसदी मतदान हुआ था और भाजपा के हाथ 117 सीटें आई थीं। वर्ष 1980 और वर्ष 1985 में औसतन मतदान 48.5 प्रतिशत रहा था, जिससे कांग्रेस को क्रमश: 141 व 149 सीटें मिली थीं। इसके बाद मतदान प्रतिशत में कुछ उछाल आया और वर्ष 1990 में 52.2 प्रतिशत मतदान के चलते भाजपा की स्थिति इस प्रदेश में थोड़ी मजबूत हुई और पार्टी के खाते में पहली बार 67 सीटें जुड़ी।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed