{"_id":"d8ef9810-938a-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"pepsi-rolls-out-new-shape-for-bottle","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेप्सी का मजा लेना हुआ और आसान","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
पेप्सी का मजा लेना हुआ और आसान
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 23 Mar 2013 12:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सॉफ्ट ड्रिंक की नामचीन कंपनी पेप्सीको ने 17 साल बाद 567 ग्राम की बोतल की साइज में बदलाव किया है।
विज्ञापन
इस नए डिजाइन में बोतल का निचला निचला हिस्सा पकड़ना बेहद आसान है। इसके अलावा रैपर को भी छोटा रखा गया है ताकि अंदर की ड्रिंक अधिक दिख सके।
पेप्सीको प्रवक्ता आंद्रिया फुते का कहना है कि यह बोतल अप्रैल से बाजार में आएगी। हालांकि पुरानी बोतल को पूरी तरह बदलने के लिए अभी एक साल और लगेगा। इसमें बोतल के ऊपरी और निचले हिस्से में छोटे-छोटे बदलाव किए गए हैं।
पिछले साल से ही पेप्सीको सॉफ्ट ड्रिंक्स की सेल्स मार्केटिंग के तरीकों पर तैयारी कर रही थी। इसके लिए सुपर बोल हाफटाइम शो की स्पॉन्शरशिप से लेकर पॉप स्टार बियोंस से डील तक अनेक कदम उठाए गए।
विज्ञापन
सॉफ्ट ड्रिंक मार्केट में पेप्सीको को कोका कोला से कड़ी चुनौती मिल रही है। विशेषकर न्यूयॉर्क में कोका कोला ने पेप्सीको को पीछे छोड़ दिया है। पेप्सीको में इस बदलाव के बाद भी उत्तरी अमेरिका में बिक्री में गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
इधर कोकाकोला का भी कहना है कि 597 ग्राम की बोतल 1993 से बाजार में है। इसमें कंपनी पहले की तरह छोटे बदलाव करती रहेगी।