फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   people will not be allowed to take bath in ganga using soap

अब गंगा में साबुन से नहाने वालों की खैर नहीं

Wed, 02 Mar 2016 05:16 AM IST
Updated Wed, 02 Mar 2016 05:16 AM IST
विज्ञापन
people will not be allowed to take bath in ganga using soap

शहर के साथ-साथ गंगा और घाटों की स्वच्छता के लिए नगर निगम अब गंभीर हो गया है। गंगा में साबुन लगाकर नहाने वालों की अब खैर नहीं। यदि निरीक्षण के दौरान कोई पाया गया तो उसे पांच सौ रुपये जुर्माना देना होगा।

विज्ञापन


गंगा घाटों के साथ ही शहर में गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। नगर आयुक्त श्रीहरि प्रताप शाही ने मंगलवार को निगम के मनोरंजन कक्ष में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि बुधवार से यह अभियान गति पकड़ेगा।
विज्ञापन


नगर आयुक्त ने बताया कि दो दिन पहले चेतावनी के तौर पर गंगा किनारे अभियान चलाया गया था। अब यह बुधवार से नियमित रूप पर चलेगा। इसके लिए जोनल और स्वास्थ्य अधिकरियों की टीमें गठित कर दी गई हैं। अस्सी से राजघाट तक अधिकारी दो शिफ्ट में भ्रमण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान गंगा में कोई साबुन लगाकर स्नान करते पाया गया तो प्रति व्यक्ति पांच सौ रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। इसमें कोई ढील नहीं बरती जाएगी। वहीं, शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर भी कड़ाई से निबटा जाएगा।

सड़कों पर कूड़ा फेंकने और पॉलिथीन बेचने वालों के खिलाफ चल रहे अभियान को तेज किया जाएगा। यह भी चेताया कि ड्यूटी में लापरवाही करने वाले सफाईकर्मियों और अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

गैरहाजिर सफाईकर्मियों का वेतन कटा

people will not be allowed to take bath in ganga using soap

नगर निगम ने ड्यूटी में लापरवाही करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। मंगलवार को क्षेत्र में सफाई करने नहीं पहुंचे सात कर्मचारियों का वेतन काटने लिया गया।

वरुणापार जोन में मुख्य कर अधिकारी महातम यादव सुबह निरीक्षण पर निकले थे। इस दौरान सारनाथ और मवैया वार्ड में सात सफाई कर्मचारी गैरहाजिर थे। उनकी रिपोर्ट पर अपर नगर आयुक्त बीके द्विवेदी ने अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया है।

इस कार्रवाई से सफाईकर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है। अपर नगर आयुक्त ने कहा कि सफाईकर्मी हर हाल में अपने क्षेत्र में पहुंचे। यदि इसमें लापरवाही करते हैं तो खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed