{"_id":"d4c95366-320f-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"people-will-give-arghya-to-setting-sun","type":"story","status":"publish","title_hn":"छठ पर्वः व्रतधारी डूबते सूर्य को आज देंगे अर्घ्य ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
छठ पर्वः व्रतधारी डूबते सूर्य को आज देंगे अर्घ्य
गाजियाबाद/ब्यूरो
Updated Mon, 19 Nov 2012 11:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छठ महापर्व में रविवार को व्रतियों ने खरना किया। व्रतियों ने सुबह से निर्जला व्रत किया और शाम में छठ माता की पूजा कर गुड़ की खीर और रोटी खाई। इसी के साथ 36 घंटे का उपवास शुरू हो गया। वहीं, सुबह से ही लोग पूजन सामग्री खरीदने में जुटे रहे। घर में पूजा सामग्री रखने के लिए अलग स्थान बनाया गया। छठ मैया की आराधना के लिए पुरुषों ने भी व्रत रखा है।
विज्ञापन
सांध्य अर्घ्य के लिए घाटों पर तैयारियां
टीएचए में घाट सज कर तैयार हैं। घाट पर टेंट लगा लगाए गए हैं। शाम के अर्घ्य के साथ ही सुबह के अर्घ्य देने के लिए घाटों पर पूरी व्यवस्था की गई है। इसमें इंदिरापुरम, वैशाली, वसुंधरा, वैशाली, साहिबाबद में पूजा के लिए कई घाट बनाए गए हैं। सोमवार शाम को डूबते सूरज को अर्घ्य दिया जाएगा। इसमें दउरा में छह प्रकार के फल, ठेकुआ, नारियल के साथ ही अन्य पूजा सामग्री के साथ व्रती परिवार के संग घाट पर पूजा के लिए जाएंगी। इसके बाद दूसरे दिन यानि मंगलवार को ऊषा यानि निकलते सूरज को अर्घ्य देकर पूजा संपन्न होगी।
विज्ञापन
सुरक्षा के लिए वॉलंटियर तैनात
सोसायटी में व्रतियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए आरडब्ल्यूए की ओर से वॉलंटियर तैनात किए गए हैं। जो सोसायटी के गेट से लेकर घाट के आस पास लोगों पर नजर रखने के साथ ही व्रतियों की सुविधाओं का ध्यान रखेंगे। विंडसर नोवा आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि सोसायटी के स्वीमिंग पूल पर बने घाट पर पूजा करने के लिए काफी संख्या में लोग आते हैं। ऐसे में लोगों की सुरक्षा के लिए गार्ड भी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
गुलजार हुए बाजार
वैशाली स्थित बिहारी मार्केट में बिहार और झारखंड से मंगाई गई पूजन सामग्री की दुकानें सजीं। श्रद्धालुओं ने नारियल, ईख, दउरा, सूप, कलश, दीया आदि की खरीदारी की। वैशाली के साथ ही श्यामपार्क मेन, खोड़ा आदि जगहों पूजा सामग्री की खूब बिक्री हुई।
होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
टीएचए के कई घाटों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। शिप्रा सन सिटी में महिलाओं द्वारा छठ माता के भोजपूरी गीत प्रस्तुत किए जाएंगे। वहीं राजीव कालोनी में बिहार से भोजपुरी गायकों को बुलाया गया है। इसके साथ ही न्यायखंड-2 और 3 पार्क में बने घाट पर भी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
अर्घ्य का समय
19 नवंबर- शाम 5:22 बजे अस्ताचगामी सूर्य का अर्घ्य
20 नवंबर- सुबह 6:39 बजे ऊषा को देंगे सूर्य
खरना के साथ ही पूजा की पूरी तैयारी की जा रही है। घर के सभी सदस्य एक साथ मिलकर तैयारी कराने में जुटे हैं।
- माया चौरसिया, इंदिरापुरम