फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   People Will Cut Off Tongues Of Those Who Malign Hindu Gods: Sri Rama Sene

'देवी-देवताओं का अपमान करने वालों की जुबान काट लेगी जनता'

Wed, 23 Sep 2015 01:11 PM IST
Updated Wed, 23 Sep 2015 01:11 PM IST
विज्ञापन
People Will Cut Off Tongues Of Those Who Malign Hindu Gods: Sri Rama Sene

दक्षिणपंथी हिन्दूवादी संगठन श्रीराम सेना के राज्य संयोजक ने एक विवादित बयान दिया है। इस बयान में साफतौर पर उन लोगों को धमकी दी गई है जो लोग हिन्दू देवी देवताओं के खिलाफ बोलते या लिखते हैं।

विज्ञापन


इंडिया टुडे की एक खबर के मुताबिक सेना के कर्नाटक राज्य संयोजक सिद्धालिंगा स्वामी ने अपने बयान में कहा, ' लाखों की संख्या में लोग हमारे धार्मिक ग्रंथों (रामायण और महाभारत) में लिखी बातों पर अमल करते हैं। लोग रामायण के चरित्रों की पूजा करते हैं वो उनका (देवी देवताओं का) अपमान कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। अगर ऐसे लेखक हिन्दू देवताओं का अपमान करने से बाज नहीं आए तो लोग उनकी जुबान काट लेंगे।'
विज्ञापन


गौरतलब है कि इसी साल 30 अगस्त को कर्नाटक के रहने वाले 77 वर्षीय एमएम कालबुर्गी नामक एक कन्नड़ लेखक की कुछ लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। ऐसा माना जाता है कि उन्होंने एक सभा में हिन्दू देवताओं के खिलाफ कुछ बातें कही थीं, जिससे नाराज होकर कुछ लोगों ने उनकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कन्नड़ लेखक और हिन्दू

People Will Cut Off Tongues Of Those Who Malign Hindu Gods: Sri Rama Sene

स्वामी से पहले कालबुर्गी की हत्या के साथ श्रीराम सेना का नाम जोड़ने से नाराज संगठन के नेता प्रमोद मुतालिक उन कन्नड़ लेखकों के खिलाफ मुकदमा करने की बात कह चुके हैं जो बिना सबूत के संगठन पर लेखक कालबुर्गी की हत्या करवाने का आरोप लगा रहे हैं।

फिलहाल स्वामी के इस बयान को लेखक केएस भगवन और चंद्रशेखर पाटिल के उन दावों से जोड़कर देखा जा रहा है जिसमें उन लोगों ने रामायण और महाभारत के चरित्रों का अपमान कर हिन्दुओं की भावानाओं को कथित ठेस पहुंचाई थी। इंडिया टुडे के मुताबिक भगवन ने एक टीवी चैनल से बातचीत के दौरान कहा था कि राम और कृष्ण की पूजा नहीं की जानी चाहिए, क्योंकि उन लोगों ने मानवीय मूल्यों का पालन नहीं किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed