फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   people want jobs than ganga by modi govt

मोदी को पता चली जनता के मन की बात!

Wed, 30 Jul 2014 05:03 PM IST
Updated Wed, 30 Jul 2014 05:03 PM IST
विज्ञापन
people want jobs than ganga by modi govt

भले ही मोदी सरकार गंगा की सफाई को एक प्रमुख एजेंडा बना रही है, लेकिन आम जनता के लिए दूसरे मुद्दे ज्यादा अहम हैं। अहम मुद्दों को लेकर सरकार से सीधे संवाद करने के लिए शुरू हुए 'माई जीओवी' पोर्टल से शुरुआती रुझान यही संकेत दे रहे हैं।

विज्ञापन


बीते शनिवार को लांच हुए वेब पोर्टल पर अभी तक सबसे ज्यादा लोगों ने नई नौकरियों के अवसर और कौशल विकास (स्किल डेवलपमेंट) बढ़ाने जैसे मुद्दों पर अपनी रुचि दिखाई है।
विज्ञापन


पिछले चार दिनों में ही करीब 90 हजार लोग माई जीओवी पोर्टल से जुड़ चुके हैं। इसमें से एक तिहाई लोग नौकरियों और उससे जुड़े कौशल विकास पर अपने आइडिया और अनुभव व्यक्त कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा सफाई समूह से जुड़े सबसे कम लोग

people want jobs than ganga by modi govt

माई जीओवी पोर्टल को बीते शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लांच किया था। सरकार की इसके तहत कोशिश है कि लोग अहम मुद्दों में सरकार के साथ भागीदारी करें।

इसी के तहत सात प्रमुख मुद्दों का समूह बनाया गया है। जिसमें मंगलवार शाम सात बजे तक स्किल डेवलपमेंट मुद्दे पर 17,200 से ज्यादा लोग सदस्य बन चुके थे। उसके बाद नई नौकरियों के समूह से लोग सबसे ज्यादा जुड़े हैं।

इसके तहत 14,700 से ज्यादा लोग सदस्य बन चुके हैं। वहीं अगर मोदी सरकार के अहम एजेंडे गंगा सफाई अभियान की बात करें, तो पोर्टल के जरिए गंगा सफाई समूह के साथ सबसे कम 6800 के करीब लोग जुड़े हैं।

पोर्टल से जुड़े 90 हजार से ज्यादा लोग

people want jobs than ganga by modi govt

ग्रीन इंडिया और डिजिटल इंडिया के मुद्दों पर लोगों की नौकरी और उससे जुड़े पहलुओं के बाद सबसे ज्यादा रूचि है। डिजिटल इंडिया और ग्रीन इंडिया समूह के अलग-अलग 15 हजार से ज्यादा लोग सदस्य बन चुके हैं।

वहीं लड़कियों की शिक्षा के समूह के साथ 8500 के करीब लोग जुड़े हैं। स्वच्छ भारत समूह से 13 हजार लोग जुड़े हैं।

माई जीओवी पोर्टल से पिछले चार दिनों में 90 हजार से ज्यादा लोगों का जुड़ना यह बताता है कि पोर्टल तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। जिसके तहत न केवल लोग अपने अनुभव बांट रहे हैं, बल्कि नए आइडिया भी दे रहे है। मोदी सरकार इन विचारों का किस तरह से इस्तेमाल करती है, यह उसके लिए अहम चुनौती होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed