फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   people should birth more children Says Andhra Pradesh's Chandrababu Naidu.

अब मुख्यमंत्री भी बोले, ज्यादा बच्चे पैदा करो

Tue, 20 Jan 2015 05:45 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 20 Jan 2015 05:45 PM IST
विज्ञापन
people should birth more children Says Andhra Pradesh's Chandrababu Naidu.

ज्यादा बच्चे पैदा करने का विवादित बयान देने वाले भाजपा नेता और विश्व हिंदू परिषद के नेताओं के बाद अब आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने भी हिंदुस्तानियों को ज्यादा बच्चे पैदा करने की सलाह दी है।

विज्ञापन


केंद्र में भाजपा की सहयोगी तेलगू देशम पार्टी और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने लोगों से कहा है कि ज्यादा बच्चे पैदा करें नहीं तो भारत जापान बन जाएगा। हालांकि उनके इस बयान का उद्येश्य भाजपा नेता साक्षी महाराज के बयान से अलग है।
विज्ञापन


साक्षी महाराज ने हिंदू महिलाओं को सलाह दी थी कि वे कम से कम चार बच्चे पैदा करें जिससे कि हिंदू धर्म की रक्षा की जा सके। लेकिन चंद्रबाबू नायडू ने हिंदुत्व को बढ़ावा देने के बजाय भारत को एक जवान देश बनाए रखने के लिए यह बयान दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंध्रप्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने अपने बयान के पक्ष में तर्क भी दिया कि अगर ज्यादा बच्चे पैदा नहीं किए गए तो भारत भी एक जापान जैसा देश बन जाएगा।

'जापान बन जाएगा भारत'

people should birth more children Says Andhra Pradesh's Chandrababu Naidu.

सोमवार को पश्चिमी गोदावरी के एक गांव में 'स्मार्ट गांव' नाम की योजना का शुभारंभ करते हुए चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि ज्यादा बच्चे पैदा करने से देश को ज्यादा दिनों तक जवान रखा जा सकता है। क्योंकि जब ज्यादा बच्‍चे पैदा होंगे तो देश में बुजुर्गों की संख्या से ज्यादा जवानों की संख्या होगी।

लेकिन लोगों में कम बच्चे पैदा करने का चलन जारी रहा तो भारत भी एक जापान जैसा देश बन जाएगा जहां जवानों से ज्यादा बुजुर्गों की संख्या है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की प्रजनन दर औसतन दो बच्चों से कम है और यहां का हर दंपत्ति दो बच्चों से कम संख्या रखता है। उन्होंने कहा कि आजकल के नौजवान जल्दी शादी नहीं करते और करते हैं तो बच्चे नहीं पैदा करते क्योंकि वह जल्दी से जिम्मेदारियां नहीं लेना चा‌हते।

उन्होंने ज्यादा बच्चे पैदा करने की वकालत करते हुए कहा कि वह पहले फैमिली प्लानिंग के एक बड़े समर्थक थे और खुद भी एक ही बच्चा किया। लेकिन अब लग रहा है कि एक या दो बच्चे ही देश के विकास के लिए काफी नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed