फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   people searching information about IS

इंटरनेट पर आतंकी संगठन ISIS की जानकारी खंगाल रहे यहां के लोग

Wed, 30 Sep 2015 09:22 AM IST
Updated Wed, 30 Sep 2015 09:22 AM IST
विज्ञापन
people searching information about IS

असम में खूंखार आतंकी संगठन आईएस के बारे में बड़ी संख्या में लोगों द्वारा इंटरनेट से जानकारी जुटाने का मामला प्रकाश में आने से राज्य की पुलिस अलर्ट हो गई है।

विज्ञापन


असम के पुलिस महानिदेशक खगेन शर्मा ने बताया कि राज्य में हालांकि आईएस से जुड़ा न तो कोई मामला सामने आया है और न ही कोई गतिविधि दिखी है, इसके बावजूद इंटरनेट पर लोगों के इस रुझान से पुलिस चौकन्नी हो गई है।
विज्ञापन

इंटरनेट पर इस रुझान से राज्य पुलिस अलर्ट

people searching information about IS

डीजीपी ने मंगलवार को बताया कि असम में कई कट्टर धार्मिक संगठन मौजूद हैं, इस बीच इस्लामिक स्टेट (आईएस) से जुड़े फोटो एवं अन्य जानकारियां हासिल करने के लिए बड़ी संख्या में लोगों द्वारा इंटरनेट पर सर्च करने से इस संगठन पर पुलिस नजर रखे हुए है।

ताजा मीडिया रिपोर्ट के हवाला देते हुए शर्मा ने बताया कि एक राष्ट्रीय खुफिया एजेंसी के सर्वे में आईएस के बारे में इंटरनेट पर जानकारी जुटाने के मामले में असम जम्मू-कश्मीर के बाद दूसरा सबसे बड़ा राज्य है।

शर्मा ने कहा कि हालांकि असम में अभी तक आतंकी संगठन आईएस से जुड़ा कोई मामला सामने नहीं आया है। लेकिन असम पुलिस सीआईडी और नेशनल टेकिभनकल रिसर्च संगठन आईएस पर निगरानी रखे हुए है कि कहीं इंटरनेट के माध्यम से भर्तियां करने की ताक में तो नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed