{"_id":"75bf9dcc2a1aab43e9552ab7914f6ada","slug":"people-said-pakistan-jindabad-in-rampur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब रामपुर में भी लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
अब रामपुर में भी लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
Updated Tue, 16 Feb 2016 09:27 AM IST
विज्ञापन
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के शिवापुरम कालोनी में कुछ युवकों ने सोमवार रात माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। बाइक सवार युवकों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। नारे लगाने के बाद युवक फरार हो गए। कालोनी के लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जानकारी पर पुलिस मौके पर भी पहुंची।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक सोमवार रात पर बाइक सवार कुछ युवक शिवापुरम कालोनी पहुंचे और पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। कालोनी के लोग जब घरों से निकले तो बाइक सवार युवक नारेबाजी करते हुए भाग गए।
विज्ञापन
कालोनीवासियों ने इसकी सूचना सिविल लाइंस कोतवाली को दी। पुलिस पहुंची भी। पुलिस ने कालोनी के लोगों से तहरीर देने को कहा, लेकिन कोई आगे नहीं आया।