पार्टनर के बजाय स्मार्टफोन के साथ सोना पंसद करते हैं ये भारतीय!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के करीब 60 फीसद युवा अपने दैनिक जीवन में सेक्स के लिए पार्टनर का साथ देने के बजाय स्मार्टफोन साथ रखने को तरजीह देते हैं। यह बात सामने आयी है एक सर्वे में।
इस सर्वे को एक मोबाइल निर्माता ने कराया था। सर्वे के अनुसार लोग वीकेंड अपने पार्टनर संग बिताने के बजाय अपने स्मार्टफोन संग बिताना ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
कंपनी ने इस सर्वे को सात देशों में सात हजार से ज्यादा लोगों के बीच कराया था।
74 फीसद भारतीय शामिल
इन सात हजार लोगो में 60 फीसद लोग ऐसे हैं जो वीकेंड पर अपने फोन के साथ सोना पसंद करते हैं जिनमें 74 फीसद भारत में और 70 फीसद चीन में शामिल हैं।
वहीं हर छठे में से एक ऐसा है जो नहाते समय भी अपना स्मार्टफोन साथ रखते हैं। सर्वे में 40 फीसद लोगों ने क्लेम किया कि वह फोन सिक्रेट्स अपनी खास दोस्त को भी नहीं बताएंगे।
इसी प्रकार के सर्वे में यह बात सामने आयी थी कि 57 फीसद भारतीय बिना अपने स्मार्टफोन के नहीं रह सकते हैं।