{"_id":"3d7d32243eba9006b8620e20c4580655","slug":"people-oppose-suspension-of-bjp-mla-prahlad-gunjal-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"धमकी देने वाले भाजपा विधायक के निलंबन का विरोध","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
धमकी देने वाले भाजपा विधायक के निलंबन का विरोध
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
Updated Sat, 03 Jan 2015 07:37 PM IST
विज्ञापन
राजस्थान में कोटा सीएमएचओ के साथ अभद्र व्यवहार करने पर भाजपा से निलम्बित हुए विधायक प्रहलाद गुंजल के समर्थन में गुर्जर समाज उतर आया है। राजस्थान गुर्जर विकास परिषद ने ६ जनवरी को कोटा में सभा बुलाई है।
विज्ञापन
परिषद के महेश गुर्जर व नरेश गुर्जर ने बताया कि गुंजल के निलंबन को लेकर गुर्जर समाज में भारी रोष व्याप्त है। गुंजल को राजनीतिक साजिश का शिकार बनाया गया है।
विज्ञापन
पार्टी के इस कदम से पूरे राजस्थान का गुर्जर समाज स्तब्ध है। गुर्जर समाज की होने वाली इस महापंचायत में गुंजल के निलंबन के साथ ही पंचायत चुनाव में समाज की भूमिका, समाज की एकजुटता से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन