फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   People on Twitter are hitting gossip

'पाकिस्तान ने इंडिया को शून्य पर आउट किया'

Tue, 17 Feb 2015 07:24 PM IST
Updated Tue, 17 Feb 2015 07:24 PM IST
विज्ञापन
People on Twitter are hitting gossip

ट्विटर पर पाकिस्तान में एक हैशटैग काफ़ी तेज़ी से ट्रेंड कर रहा है। ‘आओ लंबी लंबी फेंकें’। इस पर वाकई काफी लंबी चौड़ी बातें की जा रही हैं। इसका निशाना बन रहे हैं पाकिस्तानी क्रिकेटर, राजनेता, राजनीतिक पार्टियां और यहां तक कि प्रमुख ख़ुफ़िया एजेंसी आईएसआई।

विज्ञापन


सबसे ज़्यादा मज़ाक उड़ाया गया है पाकिस्तानी क्रिकेट टीम का। भारत के साथ हुए मैच में हार के बाद कई लोगों ने लिख डाला कि पाकिस्तान ने भारत को हरा दिया तो कुछ ने लिखा कि चलो, हमने क्रिकेट का विश्व कप ही जीत लिया है और वह भी भारत को शिकस्त दे कर।
विज्ञापन


'नवाज़ ज़्यादा ही शरीफ़ हैं'

ख़ालिद ने ट्वीट किया, "पाकिस्तान भारत को हरा कर विश्व कप जीत लेगा"। वहीं आतिफ़ रीसरेक्टेड ने तो आयरलैंड के विश्व कप जीतने का ही ऐलान कर दिया। नईम जान ने मज़े लेते हुए ट्वीट किया कि पाकिस्तानी टीम ने भारत को शून्य पर ही ऑल आउट कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तानी राजनेता और सियासी पार्टियों को सबसे ज़्यादा निशाना बनाया गया है। नवाज़ शरीफ़ से लेकर रहमान मलिक और इमरान खान, सब पर कटाक्ष किए गए हैं। डब्लूसी जीत का मिशन पीके ने ट्वीट किया है कि शरीफ़ कुछ ज़्यादा ही शरीफ़ हैं।

लॉन्ग लिव पाकिस्तान नाम के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया है कि उन्होंने बिजली की कमी दूर के उपाय शरीफ़ को बताए थे, पर वे अपना धंधा बंद करना नहीं चाहते।

'पाकिस्तान एअरलाइन्स नबंर वन'

People on Twitter are hitting gossip

शैफ़ी क़ाजमी ने कहा कि शरीफ़ सार्क की बैठक में देर से इसलिए पंहुचे कि वो अपने बालों मे कंघी करने में मशगूल थे। अली ट्वीट करते हैं कि रहमान मलिक को नारंगी और केले के बीच का फ़र्क पता है। वे रेलवे पर व्यंग्य करते हैं कि पाकिस्तान रेल पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

औरंगजेब खां ने व्यंग्य करते हुए लिखा है कि पाकिस्तान जल्द ही जन्नत बन जाएगा। राफ़िया मलिक ट्वीट करती हैं कि पाकिस्तान का पहला उपग्रह सभी राजनेताओं को लेकर मंगल पर जल्द ही उतरने वाला है। वे यह भी कहती हैं कि पाकिस्तान एअरलाइन्स दुनिया की नबंर वन हवाई कंपनी है।

'पंजाब में दबा है अकूत सोना'

फ़राज अहमद जान मज़े लेते हुए ट्वीट करते हैं कि पाकिस्तान के पंजाब सूबे में अगले 3000 साल के लिए कोयला, गैस और सोने का भंडार है। अनटोल्ड पाक हिस्ट्री का कहना है कि पाकिस्तान जल्द ही ऑरेंज स्टेट बन जाएगा।

ट्विटर पर भारत को निशाना बनाते हुए एक ने कहा है कि पाकिस्तान में हमले करने वाले सारे मुसलमान भारत ने भेजे हैं। इस तरह के तमाम ट्वीट काफी देर तक ट्रेंड करते रहे और पूरी पाकिस्तानी व्यवस्था पर कटाक्ष करते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed