फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   people of north east voted against congress according to results

नार्थईस्ट में भी कांग्रेस का डिब्बा गोल

Fri, 16 May 2014 10:42 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 16 May 2014 10:42 PM IST
विज्ञापन
people of north east voted against congress according to results

उत्तर भारत में जहां मोदी की लहर दिखाई दी तो पूर्वोत्तर भारत में भी कांग्रेस के खिलाफ गुस्सा दिखाई दिया। नॉर्थईस्ट में कांग्रेस की सीटें घटीं।

विज्ञापन


कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाले नार्थईस्ट राज्यों में भी मोदी लहर कांग्रेस और यहां के क्षेत्रीय दलों पर भारी पड़ी।

हालांकि उत्तरपूर्व भारत के 6 राज्य मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, नागालैंड और सिक्किम में मोदी लहर का असर तो नहीं लेकिन यहां लोगों में कांग्रेस के खिलाफ गुस्सा जरूर देखने को मिला।

विज्ञापन

40 हजार मतो से जीते संगमा

people of north east voted against congress according to results

2012 में हुए राष्ट्रपति चुनाव के दौरान कांग्रेस से अलग हुए पूर्व लोकसभा अध्यक्ष पीए संगमा ने जनवरी 2013 में अपनी पार्टी बनाई और कांग्रेस की नीतियों के खिलाफ बिगुल फूंका।

पीए संगमा मेघालय की तुरा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी डीडब्ल्यू मोमिन को करीब 40 हजार मतों से पराजित कर जीत हासिल की। इससे पहले इस सीट पर उनकी बेटी अगाथा संगमा एनसीपी पार्टी से सांसद थीं।

गौरतलब है कि चुनाव लड़ने पूर्व संगमा ने भारतीय जनता पार्टी के साथ गंठबंधन का ऐलान किया।

त्रिपुरा में सीपीआई का बजा डंका

people of north east voted against congress according to results

नॉर्थईस्ट के राज्य त्रिपुरा की दोनों सीटों में 2009 के आम चुनावों की तरह इस बार भी सीपीआई-एम ने बाजी मारी है।

त्रिपुरा पूर्व से सीपीआई-एम के प्रत्याशी जितेंद्र चौधरी कांग्रेस के सचित्र को करीब 4 लाख 80 हजार मतों से पराजित कर जीत हासिल की। वहीं त्रिपुरा पिश्चम से सीपीआई-एम के ही प्रत्याशी संकर प्रसाद दत्ता ने कांग्रेस के अरुनोदय साहा को करीब 5 लाख मतों से हराकर शानदार जीत हासिल की।

त्रिपुरा में में भाजपा की बात करें तो यहां उसको कोई खास प्रभाव नहीं रहा लेकिन वोटिंग परसेंटेज के हिसाब से भाजपा चौथे स्थान पर रही। वहीं इन राज्यों के क्षेत्रीय दलों पर भी लोगों का भरोसा बढ़ता देखा गया।

विज्ञापन

क्षेत्रीय पार्टियों की बढ़त

people of north east voted against congress according to results

मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, नागालैंड और सिक्किम राज्यों में यहां की क्षेत्रीय पार्टियों ने पहले से बेहतर प्रदर्शन किया।

नागालैंड पीपुल्स फ्रंट ने जहां 2009 के चुनावों 1 सीट पर जीत हासिल की वहीं इस बार इस पार्टी को 2 सीटें मिली हैं। जबकि इन राज्यों में सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट को एक सीट सिक्किम से, सीपीआई-एम को त्रिपुरा की दो सीटें मिली।

क्षेत्रीय पार्टियों की बढ़त के साथ कांग्रेस जहां से 2 सीटें जीती हैं वहां पर उसका वोट प्रितशत भी पहले से कम हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed