फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   people make wrong person to prime minister

'लोगों ने गलत आदमी को प्रधानमंत्री बना दिया'

Wed, 20 May 2015 12:54 AM IST
Updated Wed, 20 May 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन
people make wrong person to prime minister

मोदी सरकार के एक साल पूरा होने के मौके पर कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सिलसिलेवार तरीके से निशाना साध रही है। अब पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने कहा है कि लोगों ने एक गलत आदमी को प्रधानमंत्री बना दिया।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री बनने से पहले नरेंद्र मोदी ने झूठे वादे कर लोगों को गुमराह किया। सिब्बल ने पीएम को उनके वादे याद दिलाते हुए कहा कि मोदी ने एक साल के अंदर संसद को आपराधिक पृष्ठभूमि वाले सदस्यों से मुक्त करने का वादा किया था।
विज्ञापन


इसी तरह सितंबर 2013 में मोदी ने कहा था कि रुपया वेंटिलेटर पर है। अब उसकी स्थिति पहले से भी ज्यादा बदतर है।

मेक इन इंडिया अब मेन इन फ्रांस

people make wrong person to prime minister

सिब्बल ने कहा कि प्रधानमंत्री का मेक इन इंडिया अब मेन इन फ्रांस बन गया है। उन्होंने दावा किया कि लाल कृष्ण आडवाणी ने कहा था कि अगर एनडीए को पूर्ण बहुमत मिलता है तो वह अमेरिकी परमाणु समझौते को रद्द कर देंगे।

अब उनकी मोदी सरकार इस संधि को काफी अहम मानती है। सिब्बल ने चीन की घुसपैठ को लेकर मोदी को उनके पुराने बयान याद दिलाए। कहा कि मोदी सरकार में अल्पसंख्यकों पर हमले तेज हुए हैं। घर वापसी और लव जिहाद सुर्खियों में है।

मोदी को अप्रवासी भारतीयों की अधिक चिंता

people make wrong person to prime minister

सिब्बल ने प्रधानमंत्री की विदेश यात्राओं पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि मोदी को भारत में रहने वाले लोगों की अपेक्षा अप्रवासी भारतीयों की अधिक चिंता है। जब प्रधानमंत्री विदेश दौरों का आनंद ले रहे होते हैं, तब यहां लोगों को डर होता है कि वे उन्हें भूल गए हैं।

सिब्बल ने मंगलवार को पार्टी की ब्रीफिंग में मुकेश के प्रसिद्ध गाने की पक्तियों का सहारा लेते हुए कहा, ‘सुहाना सफर और ये मौसम हसीं, जनता कह रही है हमें डर है हम खो न जाएं कहीं।’

कांग्रेस अध्यक्ष के राजनीतिक सचिव अहमद पटेल और प्रवक्ता सुष्मिता देव ने भी मोदी के खिलाफ मोर्चा खोला है। पार्टी ने मोदी की उस टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई है, जिसमें उन्होंने कुछ लोगों के सामने कहा था कि भारत में जन्म लेना दुर्भाग्य हुआ करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed