फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   people involved in helicopter deal are in relationship with congress says kirit somaiya

'हेलीकॉप्टर डील में शामिल लोगों का है कांग्रेस से संबंध'

Sun, 24 Feb 2013 03:24 PM IST
जयपुर/ब्यूरो
जयपुर/ब्यूरो Updated Sun, 24 Feb 2013 03:24 PM IST
विज्ञापन
people involved in helicopter deal are in relationship with congress says kirit somaiya

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव किरीट सोमैया ने आरोप लगाया है कि वीवीआईपी हेलीकॉप्टर खरीद में शामिल बिचौलियों का कांग्रेस से नाता है और इसी कारण सीबीआई ने चुप्पी साध रखी है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि खरीद में कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के करीबी का भी नाम सामने आया है। भाजपा इस संबंध में सोमवार को दिल्ली में सीबीआई को ज्ञापन सौंपेगी।
विज्ञापन


सोमैया ने राजस्थान सरकार पर भी लैपटॉप खरीद में भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया। उन्होंने निविदा शर्तों में फेरबदल कर खास विदेशी कंपनी को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया तथा करोड़ों रुपये के घोटाले की आशंका जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमैया ने आरोप लगाया कि इटली में पेश हुई रिपोर्ट में अभिषेक वर्मा, गौतम खेतान व संतोष बागडोदिया के नाम सामने आए हैं। सीबीआई को जांच के लिए इटली से कोई सहयोग नहीं मिल रहा है।


ऐसे में सीबीआई दलालों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर सकती है। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने ज्ञापन के जरिए मांग करेगी कि आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और मामले की कड़ी जांच की जाए।

भ्रष्टाचार से जुड़े इस मामले में नाम उजागर होने के बाद भी सीबीआई ने आरोपियों को एक फोन तक नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed