फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   people hope modi will develop varanasi

पीएम मोदी जी, काशीवासियों की इन उम्मीदों को भूल न जाना!

Fri, 30 May 2014 03:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 30 May 2014 03:18 AM IST
विज्ञापन
people hope modi will develop varanasi

वडोदरा से नरेंद्र मोदी के इस्तीफा देने के बाद गुरुवार को काशी जहां पीएम के संसदीय क्षेत्र में शुमार हो गई, वहीं अब यहां के लोगों की उम्मीदें भी परवान चढ़ने लगीं हैं। पीएम को पाकर कोई गंगा के अविरल-निर्मल बहने की उम्मीद संजोने लगा तो कोई करघों के टूटते ताने-बाने तो नई ताकत मिलने के प्रति आशान्वित हो उठा है।

विज्ञापन


शहर के लोगों के चेहरे इस आस में भी खिलखिलाने लगे हैं कि अब प्रधानमंत्री का क्षेत्र होने के नाते शायद उन्हें चौबीस घंटे बिजली भी मिल सकेगी और नागरिक सुविधाओं के सूरत-ए-हाल भी सुधरे।
विज्ञापन


मोदी ने गुजरात की वडोदरा सीट छोड़ने की घोषणा सुबह जैसे ही की, आध्यात्मिक नगरी में लोगों के चेहरे पर आशा की नई किरण नजर आने लगी।

छिड़ी विकास और तरक्की पर बहस

people hope modi will develop varanasi

गंगा घाटों, तिराहों-चौराहों की अड़ियों से लेकर चाय-पान की दुकानों तक शहर के विकास और तरक्की को लेकर बहस छिड़ गई। दशाश्वमेध से लगी त्रिपुरा भैरवी गली में तीर्थ पुरोहित पं. कन्हैया त्रिपाठी इसे बाबा विश्वनाथ की कृपा बता रहे थे। उनका कहना था कि अब काशी का भाग्योदय हो जाएगा। टूटते -दरकते घाट संवर जाएंगे।

मोदी पहले ही कह चुके हैं मुझे मां गंगा ने बुलाया है...। ऐसे में उम्मीद है कि अब वे गंगा की अविरलता-निर्मलता के लिए ठोस कदम उठाएंगे। सोनारपुरा तिराहे के पास बाबू चाय वाले की दुकान पर हाजी अफरोज खां का भी चेहरा खिला नजर आया। चाय की चुस्कियों के बीच वे काशी के विकास, खासतौर से बुनकरों की बेहतरी का सपना साकार होते देख रहे थे। उनका कहना था कि मोदी कहने वाले नेताओं में से नहीं, कर के दिखा देने वाली अपनी छवि से वे सबका ध्यान खींच चुके हैं।

अब बनारसी साड़ी के दिन जरूर फिरेंगे। बुनकरों की बदहाली दूर होने का रास्ता खुल जाएगा। वे मोदी के काम करने की प्रवृत्ति की खूब तारीफ कर रहे थे। तभी प्रमोद यादव ने उनके सुर में सुर मिलाते हुए बात आगे बढ़ाई कि हाजी साहब सच कह रहे हैं आप। बनारस अब तो बदल ही जाएगा।

सबको है मोदी से बड़ी उम्मीदें

people hope modi will develop varanasi

कबीरचौरा के सितार वादक डॉ. वीरेंद्र मिश्र, कथक नृत्यांगना डॉ. विधि नागर की भी खुशी का ठिकाना नहीं था। इन कलाकारों के भी चेहरे पर आशा की किरण फूटने लगी है कि अब संगीत-कला को भी नया आयाम मिलेगा। कलाकारों को नए अवसर मिलेंगे। इतना ही नहीं लाहौरी टोला के सोनू कपूर, विनय यादव मानने लगे हैं कि जो भी समय लगे, अब वो दिन दूर नहीं जब इस वीआईपी हो चुके शहर को चौबीस घंटे बिजली मिलने लगेगी।  

गंगोत्री सेवा समिति के अध्यक्ष किशोरी रमण दुबे बाबू महाराज ने कहा कि काशी ने देश को प्रधानमंत्री दिया है। अब लगता है कि गंगा की समस्या का समाधान तेज गति से होने लगेगा। पीएम खुद गंगा की रक्षा के लिए वचन दे चुके हैं। मां गंगा निषाद राज सेवा समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार निषाद ने कहा कि सबसे बड़ी खुशी तो इस बात की है कि अब हम लोग पीएम के क्षेत्र के हो गए हैं। ऐसे में समस्याएं तो कम होंगी ही, पर्यटन के केंद्र गंगा घाटों का सुधार भी तेजी से होने की आशा है।

बुनकर नेता इदरीस अंसारी का कहना है कि वाराणसी प्रधानमंत्री की सीट होने के बाद अब यहां के लोगों की उम्मीदें बढ़ गई हैं। जिस तरह से चुनाव के दौरान नरेंद्र मोदी ने बुनकरों की बेहतरी का सपना दिखाया था, उससे लगता है कि साड़ी उद्योग की स्थिति बदलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed