फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   people got angered on name of mango 'nirbhaya'

'निर्भया' को 'आम' करने पर फूटा गुस्सा

Fri, 24 May 2013 12:36 PM IST
कमलेश
कमलेश Updated Fri, 24 May 2013 12:36 PM IST
विज्ञापन
people got angered on name of mango 'nirbhaya'

आम की नई किस्म का नाम 'निर्भया' रखने पर सोशल साइट ट्विटर पर सख्त नाराजगी जताई जा रही है।

विज्ञापन


ट्विटर पर पूछा जा रहा है कि सरकार निर्भया के नाम से विशेष कोष बना रही है और उसके नाम पर आम का नाम रखा जा रहा है, जबकि उसे त्वरित न्याय दिलाने के लिए प्रयास नहीं हो रहे हैं।

गौरतलब है कि गुरुवार को आम उत्पादक पद्मश्री कलीम उल्ला ने आम की एक नई किस्म को 16 दिसंबर को गैंगरेप का शिकार हुई लड़की 'निर्भया' का नाम देने की घोषणा की थी।
विज्ञापन


आम का नाम 'निर्भया' देने पर कलीम उल्ला का कहना है था कि 'निर्भया' नाम साहसी की शहादत को श्रद्धांजलि है। उनका कहना है कि इससे लोग मृतका पर हुए जुल्म को याद रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्विटर पर नाराजगी
आम की एक किस्म का नाम 'निर्भया' देने पर ट्विटर पर यों जताई जा रही है नाराजगी-

दिल्ली गैंगरेप के बाद आम का नाम निर्भया रखना बकवास है। कहीं न्याय और कानून नहीं है। - मेघाली@Meghalii

बलात्कारियों को सजा दो, यही काफी है। मामले की लीपापोती के लिए वस्तुओं को निर्भया नाम देने की जरूरत नहीं। - सिद्घांत@Siddhant_H

तो अब क्या सभी आम की दुकानों के नाम बदल कर निर्भया होने वाले हैं? - कुनाल पवार@pseudosoc1al

आम का नाम निर्भया रखना बहुत असंवेदनशील है पर निर्भया उसका असली नाम नहीं था। - रमेश@rameshnt

दिल्ली गैंगरेप पीड़िता के बाद आम की किस्म का नाम निर्भया रखना बेतुका है। इसके बजाए आरोपियों को जल्द से जल्द सजा दो। - निकिता सिंह@singh_nikita

पहले निर्भया फंड और अब निर्भया आम। ये बहुत दुखद है कि हमें गैंगरेप पीड़िता को याद रखने के लिए इन सबकी जरूरत है। क्या हम उसे अपने दिलों में हमेशा के लिए याद नहीं रख सकते? - अभिनिता मोहंती‏@AbhinitaMohanty

अब नई बीमारी का नाम 'येदुरप्पा' रखना कैसा होगा? - अहमद शरीफ@ResurgetC

हर सेकेंड में लड़कियों के साथ रेप हो रहे हैं, ऐसे में उन्हें नाम देने के लिए तो आम की बहुत सारी किस्में पैदा करने की जरूरत है। - विजय कृष्णा‏@vijayallrounder


आम को निर्भया नाम देना बेहद भद्दा कदम है। उसके नाम के आम को खाया जाना निर्भया को बार-बार टुकड़े करके खाने जैसा है। - करिश्मा बजाज‏@miracles4u

आम का नाम निर्भया रखा। ठीक है। अच्छा है। पर बालात्कारियों का क्या? वह नाबालिग आरोपी का क्या वाकई नाबालिग है? पुलिस में सुधार? और कुछ? - पलोमा शर्मा‏@PalomaSharma

निर्भया आम। मुझे समझ नहीं आ रहा इस पर क्या प्रतिक्रिया दूं। यह अब तक की सबसे बकवास बात है जो मैंने सुनी है। अजीब लोग। - विकेडजूलियट@wickedjuliet

गैंगरेप पीड़िता के बाद आम का नाम निर्भया रखना उसका मजाक बनाना है। भारत ने कुछ नहीं सीखा। घटिया है। - प्रभात मेहरा@Irfanomania

दिल्ली गैंगरेप पीड़िता के लिए आम का सम्मान बहुत अजीब है। इस मामले दोषियों को जल्द सजा होना उसके लिए बेहतर श्रद्घांजलि होती। - निकोल स्मिथ@niccijsmith

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed