जब लोगों ने हाथों में उठा ली चप्पल, बुलाना पड़ा पुलिस को
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर तहसील परिसर में बृहस्पतिवार को कंबल वितरण के दौरान दौरान हंगामा हो गया। कंबल पाने से वंचित लोगों ने काफी देर तक हंगामा किया। कुछ महिलाएं हाथों में चप्पल लेकर लहराने लगीं।
भीड़ को शांत कराने के लिए तहसील प्रशासन को पुलिस की मदद लेनी पड़ी। इस दौरान पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया था, जिन्हें बाद में हिदायत देकर छोड़ दिया गया।
बृहस्पतिवार को हाटा तहसील परिसर में गरीबों को कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन प्रशासन की ओर से किया गया था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह थे।
इस दौरान 400 कंबल वितरित कराए जाने थे, लेकिन भीड़ अधिक हो गई थी। वितरण के लिए लेखपालों के माध्यम से गांवों से पात्र लोगों की सूची तैयार की गई थी। राज्यमंत्री पांच महिलाओं को अपने हाथों से कंबल देकर इस कार्यक्रम की शुरुआत कराने के बाद वहां से चले गए।
पुलिस ने किया भीड़ को शांत
उसके बाद तहसील कर्मचारियों ने कंबल का वितरण किया। इस दौरान सूची में शामिल कई लोगों को कंबल नहीं मिले तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। कंबल के लिए मारामारी मच गई। महिलाएं हाथों में चप्पल लेकर नारेबाजी करने लगीं।
कंबल लेने आई राधिका देवी, चंदा देवी, अदामी खातून, इसरावती देवी आदि ने आरोप लगाया कि उन्हें बुलाया गया और सूची में नाम दर्ज कर अंगूठा भी लगवा लिया गया, लेकिन कंबल नहीं दिया गया। इस दौरान पूरे तहसील में अफरा-तफरी मच गई।
कोतवाली के प्रभारी के साथ मौके पर पहुंचे पुलिस के जवानों ने भीड़ को शांत करा कर वहां से हटवाया। इस दौरान आम आदमी पार्टी के नेता शैलेंद्र सिंह सहित तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था, जिन्हें बाद में समझाकर थाने से छोड़ दिया गया।