{"_id":"bdcbd658-8a29-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"people-express-happy-feeling-on-social-media-over-ram-singh-s-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडियाः राम सिंह की खुदकुशी पर जश्न भी, सवाल भी ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
सोशल मीडियाः राम सिंह की खुदकुशी पर जश्न भी, सवाल भी
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 11 Mar 2013 03:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली गैंगरेप के मुख्य आरोपी राम सिंह की खुदकुशी के बाद सोशल मीडिया पर जश्न का माहौल है। गैंगरेप पीड़िता के भाई ने रामसिंह की खुदकुशी पर खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
हालांकि सोशल मीडिया पर तिहाड़ प्रशासन और न्याय व्यवस्था पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।
इस मामले में गैंगरेप पीड़िता के भाई ने कहा, 'उसे (राम सिंह) मालूम था कि वह किसी भी स्थिति में बचने वाला नहीं है क्योंकि हमारा केस काफी मजबूत था। मुझे उसके आत्महत्या करने से कोई खास संतोष नहीं हुआ क्योंकि मैं उसको सार्वजनिक रूप से फांसी दिए जाने का पक्षधर था। चलिए, एक दरिंदे का अंत हुआ और मुझे उम्मीद है कि शेष आरोपियों को भी मृत्युदंड ही दिया जाएगा।
विज्ञापन
कोरियोग्राफर फराह खान (@TheFarahKhan) ने राम सिंह की खुदकुशी पर ट्वीट किया है, 'राम सिंह की खुदकुशी की खबर अच्छी है। उम्मीद करती हूं कि बाकी अभियुक्त भी ऐसा ही करेंगे।'
विज्ञापन
न्याय प्रणाली पर सवाल उठाते हुए कुणाल कोहली (@kunalkohli) ने ट्विटर पर कहा है, 'राम सिंह ने आत्म हत्या कर ली। क्या अब हम बाकियों को डेंगू होने का इंतजार कर रहे हैं।'
खुशबु सुंदर (@khushsundar) का ट्वीट है, 'राम सिंह ने आत्महत्या कर ली। ठीक है, लेकिन अब हमें उम्मीद है कि फास्ट ट्रैक कोर्ट तेजी से काम करेगी ताकि फैसला जल्दी हो सके, कोई और आरोपी फांसी न लगा ले।'
लेखिका तस्लीमा नसरीन (@taslimanasreen) ने ट्विटर पर कहा है कि, 'राम सिंह को जेल में सोडोमाइज किया गया और उसकी हत्या कर दी गई? ऐसा लग रहा है लोग महिलाओं के रेप और मर्डर को बर्दाश्त नहीं करते, अगर ऐसा है तो फिर ये घटनाएं रोज क्यों हो रही हैं।
अमर उजाला के फेसबुक पेज पर भी राम सिंह के मरने पर कुछ लोग खुशी जाहिर कर रहे हैं तो कुछ लोग न्याय व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।
लव वीर ने सवाल किया है कि क्या बाकियों के भी खुद मरने का इंतजार कर रहा है भारत का कानून। आत्महत्या पर सवाल उठाते हुए रुचि साधोत्रा ने पूछा है जेल में पंखा और रस्सी कैसे?
वहीं, मनु ठाकुर ने राम सिंह की खुदकुशी पर संतोष व्यक्त करते हुए लिखा है, 'भगवान के घर देर है अंधेर नहीं।'