{"_id":"29ac0242-88e7-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"people-disillusioned-with-congress-bpj-says-advani","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता का भाजपा से भी हुआ मोहभंग: आडवाणी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
जनता का भाजपा से भी हुआ मोहभंग: आडवाणी
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Sun, 10 Mar 2013 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस से लोगों के मोहभंग होने का दावा कर रहे भाजपा नेताओं को पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने खरी-खरी सुनाई है।
विज्ञापन
पूर्व उप प्रधानमंत्री का कहना है कि जनता का मूड कांग्रेस के खिलाफ है ही, साथ ही उनकी पार्टी से भी लोग निराश हैं।
पार्टी के पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी की परोक्ष से आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के मामले में पार्टी ने जो रवैया अपनाया वह गलत था।
एक अंग्रेजी मैगजीन को दिए इंटरव्यू में आडवाणी ने कहा कि पिछले कुछ सालों में, मैं यह महसूस कर दुखी हूं कि जनता का मूड मौजूदा सत्तारूढ़ पार्टी के खिलाफ है।
विज्ञापन
इसके साथ ही लोगों का भाजपा से भी मोहभंग हुआ है। पार्टी से भ्रष्टाचार को कतई बर्दाश्त नहीं करने का रवैये रखने की उम्मीद पाले पूर्व उप प्रधानमंत्री ने कहा कि कर्नाटक के मसले को जिस तरह से हल किया गया, उससे मुझे वास्तव में निराशा हुई।
विज्ञापन
हालांकि उन्होंने इसका ज्यादा खुलासा नहीं किया लेकिन भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे मुख्यमंत्री येदियुरप्पा को पद से हटाने में काफी देरी किए जाने से वह नाराज हैं।
पिछले हफ्ते भाजपा के महा अधिवेशन का जिक्र करते हुए आडवाणी ने कहा कि वह काफी भावुक हो गए थे और वह अपनी पार्टी से जनता के मोहभंग से दुखी थे। हालांकि वह पार्टी के भविष्य को लेकर आशान्वित हैं।
मोदी, चौहान विकास के रोल मॉडल
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने शनिवार को कांग्रेस नेतृत्व वाली यूपीए सरकार पर घोटालों में लिप्त रहने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और गुजरात के सीएम नरेंद्र मोदी विकास के लिए रोल मॉडल बनकर उभरे हैं।
आडवाणी ने मध्य प्रदेश के उमरिया और शहडोल जिले के अनूपपुर के ग्रामीणों को 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने की एक योजना का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए खुशी की बात है कि भाजपा के दो मुख्यमंत्री विकास के रोल मॉडल बनकर सामने आए हैं।