फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   people broken police jeep

पिपरौली में भारी बवाल, भीड़ ने तोड़ी पुलिस की जीप

Mon, 08 Feb 2016 09:17 AM IST
Updated Mon, 08 Feb 2016 09:17 AM IST
विज्ञापन
people broken police jeep

ब्लाक प्रमुख का चुनाव परिणाम आने के बाद पिपरौली में बवाल हो गया। भीड़ ने न सिर्फ डीएम पर मनमानी का आरोप लगाकर आधे घंटे तक नारेबाजी की बल्कि पथराव कर पुलिस की जीप का शीशा भी तोड़ दिया।

विज्ञापन


बवाल की जानकारी मिलने के बाद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे अफसरों ने चौराहे पर इकट्ठा हुए लोगों को खदेड़कर स्थिति काबू में की।

संवेदनशील पिपरौली ब्लाक में मतदान प्रक्रिया दोपहर तीन बजे तक शांतिपूर्ण ढंग से चली। सपा प्रत्याशी सुधीर सिंह के साथ ही विपक्ष में चुनाव लड़ रहे संजय दूबे अपने समर्थकों के साथ ब्लाक मुख्यालय पर जमे रहे।

विज्ञापन

पुलिस फोर्स के साथ पीएसी भी रही तैनात

people broken police jeep

ऐहतियात के तौर पर कई थानों की फोर्स के साथ ही पीएसी भी तैनात की गई थी। दोपहर 3:30 बजे एआरओ ने जैसे ही सुधीर सिंह के जीतने की घोषणा की, ब्लाक मुख्यालय के आसपास सैकड़ों की संख्या में जुटे संजय दूबे के समर्थकों ने डीएम पर धांधली का आरोप लगा कर नारेबाजी शुरू कर दी।

आधे घंटे तक लोगों ने नारे लगाए। इसी दौरान भीड़ में शामिल लोगों ने रास्ते से गुजर रही पुलिस की एक जीप पर पथराव कर दिया जिससे उसका शीशा टूट गया।

मौके पर मची अफरा-तफरी

people broken police jeep

इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस जीप पर हमले की सूचना के बाद पीएसी के साथ ब्लाक मुख्यालय पर मौजूद एसओ सहजनवां, एसओ बेलघाट मौके पर पहुंच गए।

पुलिस ने बल प्रयोग कर नारे लगा रहे लोगों को खदेड़कर स्थिति काबू में की। एएसपी/सीओ कैंपियरगंज रोहित सिंह सजवान ने बताया कि चुनाव में धांधली का आरोप लगा कर ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी संजय दूबे के समर्थकों ने पथराव कर दिया। इस मामले में एसओ सहजनवां को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed