फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   people are living together with happiness in jayapur

जयापुर में टूट रहा है जात-पात का बंधन

Mon, 15 Feb 2016 04:21 AM IST
Updated Mon, 15 Feb 2016 04:21 AM IST
विज्ञापन
people are living together with happiness in jayapur

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदर्श गांव जयापुर में अब जात-पात का बंधन टूट रहा है। इस सामाजिक बदलाव के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच काम कर रही है।

विज्ञापन


रविवार को भाजपा के राजातालाब मंडल की बैठक गांव की मुसहर बस्ती में हुई। इस बैठक में हर जाति-बिरादरी के लोग शामिल थे। सभी साथ बैठे और पार्टी और क्षेत्र के विकास के लिए अपने विचार साझा किए।
विज्ञापन


अटल नगर में रहने वाले लालचंद मुसहर कहते हैं कि मोदी जी की वजह से मुसहरों को काफी सम्मान मिल रहा है। पहले घर मिला, सुंदर बगिया मिली और अब सबके साथ बैठने और विचार साझा करने का सम्मान।

विज्ञापन
विज्ञापन

10-12 लोग रोज आते हैं घूमने

people are living together with happiness in jayapur

मुसहर ने कहा कि यूं तो आवास बनने के बाद से ही 10-20 लोग रोज यहां घूमने आते हैं, लेकिन आज सच में लगा कि प्रधानमंत्री जी का ‘सबका साथ सबका विकास’ का नारा सच हो रहा है।

यहां भाजपाइयों की बैठक में स्वच्छता, शिक्षा, संत रविदास के आदर्शों पर चर्चा हुई। बैठक में राजातालाब मंडल अध्यक्ष प्रेम शंकर पाठक, सदानंद सिंह, रिंकू, संतोष, पप्पू मुसहर, लालचंद मुसहर, नंदा पांडेय, राहुल आदि थे। बैठक में स्वच्छता अभियान के साथ सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार का निर्णय लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed