{"_id":"e90db14e-204b-11e2-bae0-d4ae52bc57c2","slug":"peace-in-faizabad-during-bakrid-curfew-still","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैजाबाद में शांति से मनी बकरीद, नहीं हटेगा कर्फ्यू","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
फैजाबाद में शांति से मनी बकरीद, नहीं हटेगा कर्फ्यू
फैजाबाद/ब्यूरो
Updated Sat, 27 Oct 2012 09:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते तीन दिन से फसाद की आग में झुलस रहे उत्तर प्रदेश के फैजाबाद में शनिवार का दिन सुकून देने वाला रहा। बेमियादी कर्फ्यू के बीच बकरीद शांतिपूर्ण ढंग से निपट गया। मुसलिम समुदाय के लोगों ने टाटशाह मस्जिद समेत कई धर्मस्थलों में बकरीद की नमाज अदा की। इस दौरान कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था रही।
विज्ञापन
अधिकारियों के साथ केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवानों ने शहर की सड़कों पर मार्च किया। शुक्रवार रात पूराकलंदर थाना क्षेत्र के भदरसा के आसपास आगजनी के बाद एडीजी कैम्प कर रहे है। एडीजी समेत अन्य ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर हालात का जायजा लिया है। पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कहा कि हालात अब सामान्य हैं। हालांकि प्रशासन की ओर से अभी कर्फ्यू हटाए जाने की तैयारी नहीं है।
विज्ञापन
बीते बुधवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान शहर के चौक समेत पूराकलंदर थाना क्षेत्र के भदरसा, रुदौली कोतवाली के अल्हवाना, इनायतनगर के शाहगंज व इलाहाबाद हाई-वे स्थित पिपरी जलालपुर बैरियर तथा भरतकुंड के पास बवाल, आगजनी व तोड़फोड़ के चलते गुरुवार सुबह से प्रशासन ने शहर में कर्फ्यू की घोषणा कर दी थी।
विज्ञापन
कर्फ्यू के बीच ही शनिवार को बकरीद का पर्व संपन्न कराया गया। पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए कमेटियों के साथ प्रशासन ने वार्ता कर ईदगाह के बजाय टाटशाह मस्जिद समेत मोहल्लों की मस्जिदों में नमाज अदा किए जाने की सहमति हासिल की थी।
हालात के मद्देनजर जिले में भेजे गए आईजी अनिल अग्रवाल, डीआईजी एटीएस राजीव सब्बरवाल, डीआईजी अमरेंद्र कुमार सेंगर, एसपी सीतापुर दीपक कुमार, एसपी एसटीएफ अमित पाठक अपनी टीमों के साथ स्थिति का जायजा लेते रहे। जिले में कैम्प कर रहे एडीजी कानून-व्यवस्था जगमोहन यादव ने भी शहर समेत भदरसा का दौरा कर हालात का जायजा लिया है।
एडीजी जगमोहन यादव ने बताया कि हालात सामान्य होने की ओर बढ़ रहे हैं। जिला प्रशासन की मदद के लिए कई आला अधिकारियों को विशेष ड्यूटी में लगाया गया है। खुफिया दस्तों समेत अन्य एजेंसियों को सक्रिय कर दिया गया है।