{"_id":"90cf9c50-3346-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"pcs-main-exam-will-be-on-28-december","type":"story","status":"publish","title_hn":"28 दिसंबर को होगी पीसीएस की मुख्य परीक्षा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
28 दिसंबर को होगी पीसीएस की मुख्य परीक्षा
हरिद्वार/ब्यूरो
Updated Wed, 21 Nov 2012 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड लोकसेवा आयोग ने पीसीएस मुख्य परीक्षा के लिए तारीख तय कर दी है। पीसीएस की मुख्य परीक्षा 28 दिसंबर को कराई जाएगी। इसके अलावा आयोग ने छूटे अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन का अंतिम मौका दिया है। ऐसे अभ्यर्थी अब 25 नवंबर तक आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा में 3621 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की थी। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से कराई जाने वाली पीसीएस की मुख्य परीक्षा के लिए पहली बार आनलाइन आवेदन मांगे गए थे। इसके लिए 15 नवंबर तक आनलाइन आवेदन करना था, लेकिन प्राथमिक परीक्षा पास कर चुके सैकड़ों अभ्यर्थी जानकारी के अभाव में आवेदन नहीं कर सके थे।
विज्ञापन
आवेदन से वंचित अभ्यर्थियों ने एक मौका देने की मांग की थी। जिसके बाद लोक सेवा आयोग ने दोबारा तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया। लोकसेवा आयोग के सचिव चंद्रशेखर भट्ट ने बताया कि 25 नवंबर तक आनलाइन आवेदन जमा हो सकेंगे और 27 नवंबर तक फीस जमा हो सकेगी। चार दिसंबर तक फीस जमा करने का प्रिंटआउट आयोग में जमा करना होगा।
विज्ञापन