फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   PCB chief stopped at Kolkata airport

कोलकाता एयरपोर्ट पर रोके गए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख

Sun, 10 May 2015 03:09 PM IST
Updated Sun, 10 May 2015 03:09 PM IST
विज्ञापन
PCB chief stopped at Kolkata airport

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख शहरयार खान को शनिवार रात इमिग्रेशन अधिकारियों ने कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर रोक लिया। वह ढाका से होते हुए यहां पहुंचे थे। भारत में प्रवेश का सही मार्ग इस्तेमाल न करने के चलते उन्हें रोका गया।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्रालय के हस्तक्षेप के बाद शहरयार को ‘विशेष मामले’ के तहत शहर में प्रवेश करने की इजाजत दे दी गई। वह यहां भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष जगमोहन डालमिया से मिलने आए हैं। हालांकि, शहरयार के पास वैध वीजा था।

विज्ञापन

पाकिस्तान से सीधे नहीं आ सकते कोलकाता

PCB chief stopped at Kolkata airport

दरअसल, किसी भी पाकिस्तानी नागरिक को भारत आने के लिए गृह मंत्रालय द्वारा निर्धारित मार्गों से ही प्रवेश की अनुमति है। ये मार्ग हैं दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और अटारी (अमृतसर)।

रात करीब 9:30 बजे यहां पहुंचे खान को कोलकाता एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन अधिकारियों ने रोक लिया। कोलकाता पाकिस्तानी नागरिकों के भारत में प्रवेश का निर्धारित मार्ग नहीं हैं।

सूत्रों के मुताबिक, मामले की ओर ध्यान दिलाए जाने के बाद गृह मंत्रालय ने हस्तक्षेप करते हुए ‘विशेष मामले’ के तौर पर उन्हें शहर में प्रवेश की इजाजत दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed