दबी जुबां में कांग्रेस ने मानी अपनी हार!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीसी चाको ने कहा है पार्टी बुरे दौर से गुजर रही है। एक के बाद एक घोटालों की वजह से चुनाव से पहले कांग्रेस के सामने मुश्किलें खड़ी हो गई हैं और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी तमाम मुद्दों पर मीडिया से बात करने में नाकाम रहे हैं।
केरल के एर्नाकुलम प्रेस क्लब में प्रेस से मिलिये कार्यक्रम में चाको ने कहा कि चुनाव का सामना करने जा रही कांग्रेस की स्थिति बेहद अनिश्चित है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री एक व्यापक दायरे में चीजों के प्रबंधन के माहिर हैं लेकिन कहीं न कहीं संवादहीनता की स्थिति रही है।
मीडिया से बात करने में नाकाम रहे
वह तमाम मुद्दों पर मीडिया से जल्दी-जल्दी बात नहीं कर सके। चलकुडी से कांग्रेस उम्मीदवार चाको ने कहा कि प्रधानमंत्री देश के सर्वश्रेष्ठ अर्थशास्त्रियों में एक हैं लेकिन वह तमाम मुद्दों पर मीडिया से ठीक से बात करने में नाकाम रहे हैं।
टु जी स्पेक्ट्रम समेत तमाम घोटालों की वजह से सरकार के खिलाफ चले नकारात्मक अभियान और अपनी उपलब्धियों को बताने में नाकामी की वजह से इस चुनाव में यूपीए का प्रदर्शन प्रभावित हो सकता है।
इस स्थिति के लिए मेरे समेत पार्टी का हर नेता जिम्मेदार है।
कांग्रेस ने मारी हार!
चाको 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले की जांच करने वाली संसद की संयुक्त समिति के अध्यक्ष थे। उन्होंने कहा कि जब समिति की रिपोर्ट सदन में रखी गई तो इस पर ठीक से बहस नहीं हुई।
हालांकि चाको का मानना था कि केरल में हवा कांग्रेस के पक्ष में बह रही है। त्रिसूर के बजाय चलकुडी से चुनाव लड़ने को प्राथमिकता देने के बारे में पूछने पर चाको ने कहा कि इसकी कोई खास वजह नहीं है।