फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   pawar on maharashtra bjp government

महाराष्ट्र सरकार को गिराने का इरादा नहीं: पवार

Thu, 20 Nov 2014 04:04 PM IST
एजेंसी/अलीबाग (महाराष्ट्र)
एजेंसी/अलीबाग (महाराष्ट्र) Updated Thu, 20 Nov 2014 04:04 PM IST
विज्ञापन
pawar on maharashtra bjp government

एक दिन पहले महाराष्ट्र में मध्यावधि चुनाव की बात करके प्रदेश की राजनीति में हलचल मचाने वाले नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अध्यक्ष शरद पवार ने बुधवार को कहा कि देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार को गिराने का उनका कोई इरादा नहीं है।

विज्ञापन


पवार ने अलीबाग में पार्टी की दो दिवसीय बैठक के आखिरी दिन अपने संबोधन में कहा कि सरकार को गिराने में उनकी कोई रुचि नहीं है। लेकिन अगर महाराष्ट्र के हितों की रक्षा नहीं की गई तो कोई भी पार्टी अपना रुख अपनाएगी। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वह सरकार को गिराना चाहते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर सरकार सही फैसले नहीं करती है या किसी कानून पर सहमति नहीं हो पाती तब उनकी पार्टी आवाज बुलंद करेगी।

पवार ने कहा कि उन्होंने जो बयान दिया उसे बढ़ा-चढ़ा कर पेश किया गया। उनकी पार्टी को विपक्ष में बैठने का जनादेश मिला है और वह हर उस मुद्दे पर सड़क पर उतरने को तैयार है जो जनता के हित में हो। लेकिन इसका यह मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए कि उनका दल अस्थिरता पैदा करना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम करने के तरीके पर पवार ने कहा कि प्रोडक्ट का तो पता नहीं लेकिन उनकी मार्केटिंग स्टाइल जबरदस्त है।  

अविश्वास की राजनीति करते हैं पवार: शिवसेना
महाराष्ट्र में मध्यावधि चुनाव पर दिए शरद पवार के बयान पर शिवसेना की तरफ से तीखी प्रतिक्रिया मिली है। शिवसेना ने कहा कि पवार अविश्वास की राजनीति करते हैं और वह मौजूदा स्थिति का फायदा उठाने की फिराक में हैं।


शिवसेना के मुखपत्र सामना में प्रकाशित संपादकीय में कहा गया है कि शरद पवार इस अस्थिर सरकार का फायदा उठा रहे हैं, लेकिन शिवसेना मजबूती से खड़ी है। पवार जो चाहें वह करें। शिवसेना विपक्षी दल के रूप में ईमानदारी और गंभीरता के साथ अपनी भूमिका निभा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed