{"_id":"417d5ce995bfe36e69a72f22972e3d25","slug":"pawan-hans-crashed-in-the-arabian-sea-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पवन हंस अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त, दो पायलट लापता ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
पवन हंस अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त, दो पायलट लापता
एजेंसी / मुंबई
Updated Thu, 05 Nov 2015 04:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक पवन हंस हेलीकॉप्टर बुधवार शाम अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, इसके दो पायलट लापता हैं। हेलीकॉप्टर ने तट से 160 किलोमीटर दूर मुंबई हाई दक्षिण एवं तेल क्षेत्र पर ओएनजीसी के एक प्लेटफॉर्म से उड़ान भरी थी।
विज्ञापन
नौसेना और तटरक्षक दल ने मलबे और दोनों पायलटों की तलाश में एक खोज और बचाव अभियान शुरू कर दिया है।रक्षा सूत्रों के मुताबिक अभियान के दौरान एक विमान का एक दरवाजा देखा गया है। बताया गया कि घटना की जानकारी मिलते ही नौसेना के दो पोत तत्काल भेजे गए।
विज्ञापन
इस दौरान ओएनजीसी के पोत पहले से ही सेवा में सक्रिय थे। वहीं पायलटों की पहचान ई सैमुअल और टीके गुहा के रूप में हुई है। इस बीच ओएनजीसी के डायरेक्टर ऑफशोर टीके सेनगुप्ता ने बताया कि हेलीकॉप्टर अतिरिक्त ड्यूटी पर था। इसलिए उसमें किसी क्रू की ड्यूटी नहीं लगी थी। हेलीकॉप्टर में कोई यात्री भी नहीं सवार था।
विज्ञापन
फिलहाल हादसे का कारण पता नहीं चल सका है। रक्षा सूत्रों ने बताया कि रात्रि में खोज अभियान में सक्षम एक हेलीकॉप्टर भी लगाया गया है और दूसरा हेलीकॉप्टर तैयार है।