फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   pawan bansal become government witness in railway bribery scandal

रेल घूसकांडः भांजे के खिलाफ गवाही देंगे ‘मामू’

Thu, 04 Jul 2013 08:42 PM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 04 Jul 2013 08:42 PM IST
विज्ञापन
pawan bansal become government witness in railway bribery scandal

सीबीआई ने रेल घूसकांड में पूर्व रेल मंत्री पवन कुमार बंसल को सरकारी गवाह बना दिया है। 

विज्ञापन

मंगलवार को दायर किए आरोप पत्र में सीबीआई ने मामले में दस लोगों को आरोपी बनाया गया था। उनमें पूर्व रेल मंत्री पवन कुमार बंसल का नाम नहीं है।

विज्ञापन

चार्जशीट में जिन लोगों का नाम था, उनमें बंसल के भांजे विजय सिंगला, रेलवे बोर्ड के निलंबित सदस्य महेश कुमार, संदीप गोयल, समीर, सुशील डागा, अजय गर्ग, राहुल यादव, मंजूनाथ, पीवी मुरली और वेणुगोपाल शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सीबीआई ने पूर्व रेल मंत्री पवन कुमार बंसल को मामले में सरकारी गवाह बना दिया है।


काबिलेगौर है कि सिंगला को महेश कुमार को रेलवे बोर्ड के शीर्ष ओहदे पर बिठाने के लिए 90 लाख रुपये लेते गिरफ्तार किया गया था।


सीबीआई के अनुसार, उसने सिंगला और महेश कुमार के बीच एक हजार से अधिक फोन कॉल टैप किए थे जिससे इस बात का खुलासा हुआ था कि दोनों के बीच 12 करोड़ रुपये में सौदा हुआ था। 


नब्बे लाख की रकम इस सौदे की पहली किस्त थी।


मालूम हो कि इस घूसकांड के खुलासे के बाद बंसल को रेलमंत्री की कुर्सी भी गंवानी पड़ी थी।


सीबीआई के लिए इस मामले में आरोप पत्र दायर करने का मंगलवार को अंतिम दिन था और जांच एजेंसी के निदेशक रंजीत सिन्हा ने समय पर आरोप पत्र दायर करने के बारे में पूछे जाने पर कल सिर्फ इतना ही कहा था कि अभी इस सिलसिले में जांच चल रही है।


इसे लेकर यह कयास लगाए जाने लगे थे कि मामले में गिरफ्तार सभी 10 आरोपियों को जमानत मिल जाएगी। लेकिन जांच एजेंसी ने आरोप पत्र दायर करके सभी अटकलबाजियों पर विराम लगा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed