{"_id":"a5d95648-a5d5-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"patnaik-rules-out-tie-up-with-bjp-says-third-front-an-option","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा से गठबंधन पर नवीन पटनायक का इनकार","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
भाजपा से गठबंधन पर नवीन पटनायक का इनकार
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Mon, 15 Apr 2013 07:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उड़ीसा के मुख्यमंत्री और बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष नवीन पटनायक ने आगामी लोकसभा चुनाव में अपनी पूर्व सहयोगी भाजपा से किसी तरह के गठजोड़ पर साफ इनकार किया है।
विज्ञापन
पटनायक ने हालांकि तीसरे मोर्चे की संभावनाओं से इनकार नहीं किया है। सोमवार को राजधानी दिल्ली में एक कांफ्रेंस से इतर पटनायक ने कहा कि पार्टी भाजपा से आगामी चुनाव में किसी प्रकार का गठजोड़ नहीं करेगी।
विज्ञापन
पटनायक ने कहा कि तीसरा मोर्चा जरूर एक बेहतर विकल्प बनकर उभर सकता है। पटनायक से पूछा गया था कि क्या वह 2014 के आम चुनाव में फिर से भाजपा के सहयोगी बनेंगे।
विज्ञापन
पटनायक से जब यह पूछा गया कि क्या तीसरे मोर्चे की कोई संभावना है तो उन्होंने इस पर अपनी सहमति व्यक्त की और कहा कि तीसरा मोर्चा एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
1999 से उड़ीसा में सत्तासीन बीजद का भाजपा के साथ 2009 तक गठबंधन था। लेकिन 2009 के ही उड़ीसा विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी ने भाजपा से नाता तोड़ लिया था।
उल्लेखनीय है कि बीजद के वर्तमान लोकसभा में 14 सांसद हैं। बीजद अटल बिहारी बाजपेयी के नेतृत्व वाली राजग सरकार में सहयोगी रही थी। जिसमें पटनायक स्वयं कैबिनेट मंत्री थे।