फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   patna officer transfers

पटना हादसा: अधिकारियों पर गिरी गाज

Mon, 06 Oct 2014 12:54 PM IST
Updated Mon, 06 Oct 2014 12:54 PM IST
विज्ञापन
patna officer transfers

दशहरे के दिन पटना के गांधी मैदान में भगदड़ से हुई मौतों के मामले में पटना के चार आला अधिकारियों को हटा दिया गया है। इन अधिकारियों में आयुक्त के अलावा डीआईजी, डीएम और एसएसपी शामिल हैं।

विज्ञापन


रविवार की शाम जीतन राम मांझी सरकार ने कार्रवाई करते हुए चारों अधिकारियों को हटाते हुए उन्हें वेटिंग फॉर पोस्टिंग में रखा है। पटना की आयुक्त एन विजयलक्ष्मी की जगह तिरहुत प्रमंडल मुजफ्फरपुर के आयुक्त नर्मदेश्वर लाल को लाया गया है।
विज्ञापन


इसी तरह ज़िला अधिकारी मनीष कुमार वर्मा की जगह पूर्वी चंपारण में तैनात अभय कुमार सिंह लेंगे। पटना में स्थानीय पत्रकार मनीष शांडिल्य के मुताबिक सरकार ने भगदड़ के लिए जिम्मेवार लोगों पर भी कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि घटना की जांच का काम राज्य के गृह विभाग के प्रधान सचिव आमिर सुबहानी और अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) गुप्तेश्वर पांडेय के नेतृत्व में चल रहा है।

पटना हादसा: होगी खुली सुनवाई

patna officer transfers

इस क्रम में इस हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों और इसके बारे में जानकारी रखने वाले अन्य लोगों के लिए आगामी सात अक्तूबर को पटना समाहरणालय में खुली सुनवाई आयोजित की गयी है। इस खुली सुनवाई में शामिल होने के लिए सरकार अखबारों में विज्ञापन भी देगी।

अब तक जांच के क्रम में पीएमसीएच में भर्ती मरीजों के बयान और रावण वध के समय गांधी मैदान में तैनात दंडाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों और अन्य लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं। जांच टीम के सदस्य पांडेय के अनुसार वे एक सप्ताह के भीतर जांच पूरी कर सरकार को रिपोर्ट सौंप दी जायेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed