फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   pathankot attack: sp says, they tried to killed me again

पठानकोट हमलाः 'वो मुझे दोबारा मारने आए थे'

Mon, 04 Jan 2016 03:59 PM IST
Updated Mon, 04 Jan 2016 03:59 PM IST
विज्ञापन
pathankot attack: sp says, they tried to killed me again

संदिग्ध चरमपंथियों के चंगुल से छूटे गुरदासपुर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सलविंदर ने बीबीसी से कहा है कि चरमपंथियों ने उन्हें जहां छोड़ा था, उन्हें दोबारा मारने के लिए वो वापस वहीं आए थे।

विज्ञापन


31 दिसंबर की रात सलविंदर सिंह, राजेश वर्मा और मदन गोपाल जब पठानकोट से गुरदासपुर आ रहे थे तब गाड़ी समेत उनका अपहरण कर लिया गया था।

माना जा रहा है कि ये वही चरमपंथी थे जिन्होंने बाद में पठानकोट एयरबेस पर हमला किया। पठानकोट एयरबेस में चरमपंथियों के ख़िलाफ़ सैन्य कार्रवाई जारी है।

शनिवार की सुबह से जारी अभियान में सात सुरक्षाकर्मी और चार चरमपंथियों की मौत हुई है। बीबीसी से बातचीत में सलविंदर सिंह ने बताया कि पूरी घटना ने उन्हें हिलाकर रख दिया है और वो "भगवान के शुक्रगुज़ार हैं कि जीवित बच गए।"

विज्ञापन

आतंकियों ने एसपी को छोड़ दिया था जिंदा

pathankot attack: sp says, they tried to killed me again

सलविंदर ने बताया, "मैं मानसिक तौर पर ठीक नहीं हूं, मेरी तबियत ठीक नहीं है। मुझे वो दृश्य याद आ रहे हैं, इसलिए मुझे नींद नहीं आ रही है। मेरे साथ जो कुछ हुआ है, सोच-सोचकर ऐसा लग रहा है कि मेरी नाड़ी न फट जाए।"

पुलिस सूत्रों ने बीबीसी को बताया कि सलविंदर सिंह गुरदासपुर में पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत थे और अगवा होने से दो दिन पहले ही उनका तबादला पंजाब आर्मर्ड पुलिस (पीएपी) में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर हुआ था। फ़ोन पर बातचीत के दौरान उनकी आवाज़ में दहशत साफ़ महसूस हो रही थी।

सलविंदर ने बताया कि चरमपंथी उन्हें छोड़कर आगे निकल गए थे, लेकिन जब उन्हें उनके एसपी होने का पता चला तब वो उन्हें दोबारा मारने आए थे। सलविंदर सिंह ने बताया, “वो लोग जहां मुझे जंगल में छोड़ गए थे। दोबारा उन्हें पता लगा कि एसपी है, तो मुझे वो फिर मारने आए थे।”

31 दिसंबर की रात हुआ था एसपी का अपहरण

pathankot attack: sp says, they tried to killed me again

आतंकी हमला: 'किडनैप' एसपी के घायल दोस्त की आपबीती

हालांकि ये बात संदिग्ध चरमपंथियों को कैसे पता लगी होगी, ये बात बातचीत के दौरान साफ़ नहीं हो पाई। सलविंदर सिंह ने कहा कि वो ऊपरवाले का शुक्र अदा करते हैं कि वो ज़िंदा बच गए।

सलविंदर सिंह ने कहा कि उन्होंने घटना के बारे में वरिष्ठ अधिकारियों को बता दिया था और उन्हें उस जगह या गांव का पता नहीं जहां उन्हें छोड़ा गया था।

मीडिया में कुछ ख़बरें छपीं थीं कि शुरुआत में अधिकारियों ने उनकी बात पर यकीन नहीं किया था। सलविंदर सिंह ने कहा, “मैंने एफ़आईआर में सबकुछ लिखा दिया है। अभी मेरी तबियत ठीक नहीं है। मेरी आवाज़ निकलनी भी बहुत मुश्किल है।”

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed