फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Pathankot attack raids in Pakistan's Punjab province, several arrested.

पठानकोट हमला: पाक के पंजाब प्रांत में छापे, कई गिरफ्तार

Wed, 24 Feb 2016 08:20 AM IST
Updated Wed, 24 Feb 2016 08:20 AM IST
विज्ञापन
Pathankot attack raids in Pakistan's Punjab province, several arrested.

पठानकोट एयरबेस पर हुए आतंकी हमले के मामले में पाकिस्तान की स्पेशल टीमों ने पंजाब प्रांत के कई शहरों में छापे मारे हैं।

विज्ञापन


इस दौरान कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे गोपनीय स्थान पर पूछताछ की जा रही है। पाकिस्तान ने भारत द्वारा उपलब्ध कराए गए टेलीफोन नंबरों की जांच भी शुरू कर दी है।

पाकिस्तान के गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि पुलिस और कानून व्यवस्था से जुड़ी दूसरी एजेंसियों वाली स्पेशल टीम देश भर में छापे मार रही है। मध्य पंजाब के शहर अधिकारियों की जांच के केंद्र में हैं।

विज्ञापन

आतंकियों के संपर्क में थे आरोपी

Pathankot attack raids in Pakistan's Punjab province, several arrested.

पिछले दो दिनों के दौरान ही पंजाब के सियालकोट, गुंजरावाला, झेलम और दिना शहरों में छापेमारी की कार्रवाई हुई है। टीम को शक है कि उसने जिन लोगों को गिरफ्तार किया है, वे पूर्व में आतंकियों के संपर्क में थे। मीडिया में हमले की खबर आने के बाद सभी संदिग्ध अंडरग्राउंड हो गए थे। इन लोगों ने अपने मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करना बंद कर दिया था, जिसके कारण जांच टीम को इन तक पहुंचने में दिक्कत हुई।

इस बीच पाकिस्तान के आंतरिक मंत्री चौधरी निसार अली खान ने बताया कि पठानकोट हमले के मामले में भारत ने जो मोबाइल नंबर उपलब्ध कराए थे, उन्हें भी केस में शामिल कर लिया गया है।

अधिकारी उन लोगों की तलाश कर रहे हैं जो हमले में सीधे शामिल थे या फिर हमलावरों की मदद की। वहीं डान अखबार में छपी खबर के अनुसार ऐसा लगता है कि एफआईआर दर्ज होने से आगे की कार्रवाई का रास्ता साफ हो गया है। इसमें पहला कदम पाकिस्तानी जांचकर्ताओं का भारत जाना हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed