फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Pathankot attack: NIA to issue ‘black corner’ notices to find whether attackers had any terror past

भारत करेगा इंटरपोल से ब्लैक कॉर्नर नोटिस जारी करने की मांग

Tue, 12 Jan 2016 04:12 PM IST
Updated Tue, 12 Jan 2016 04:12 PM IST
विज्ञापन
Pathankot attack: NIA to issue ‘black corner’ notices to find whether attackers had any terror past

पठानकोट हमले में मारे गए आतंकियों की पहचान के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एएनआई) इंटरपोल से मदद लेगी। इसके लिए एनआईए इंटरपोस से ब्लैक कॉर्नर नोटिस जारी करने का कहेगा। इस नोटिस के जरिए सरकार को यह पता चल पाएगा कि क्या ये आतंकी इससे पहले भी हमले में शामिल थे?

विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक मुढ़भेड़ में मारे गए चार आतंकियों की जानकारी इंटरपोल को भेजी जाएगी और इनके अन्य हमलों शामिल होने की संबंधो को खंघाला जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि इंटरपोल दुनिया का सबसे बड़ा पुलिस संगठन है और पठानकोट में हुए आतंकी हमले की जांच में वह एनआईए की मदद भी करेगा।
विज्ञापन


यह नोटिस सीबीआई के माध्यम से भारत में इंटरपोल की नोडल एजेंसी को जारी किया जाएगा। एनआईए ने मारे गए आतंकियों से जुड़ी हर छोटी से छोटी चीजों की जानकारी इकट्ठा कर ली है। इसमें दवाएं, पाकिस्तान में बने जूते और कई अन्य चीजें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है ब्लैक कॉर्नर नोटिस?

Pathankot attack: NIA to issue ‘black corner’ notices to find whether attackers had any terror past

इंटरपोल एक अंतर्राष्ट्रीय पुलिस संगठऩ है जो दुनियाभर के अपराधियों से जुड़ी अहम जानकारियां इकट्ठा करता है। इसके अलावा यह कई तरह से नोटिस भी जारी करता है जिससे की अपराधियों के बारे में जानकारियां उपलब्ध कराई जाती है। उन्हीं में से एक है ब्लैक कॉर्नर नोटिस। यह नोटिस ऐसे अपराधियों या आतंकियों के लिए जारी किया जाता है जिसकी मौत हो चुकी होती है और उसकी शिनाख्त नहीं हो पाती।

भारत सरकार ने भी पठानकोट हमले में मारे गए आतंकियों के बारे में पता लगाने के लिए इंटरपोल से इसी ब्लैक कॉर्नर नोटिस को जारी करने की मांग करेगी। इसके तहत इस बात का आसानी से पता लगाया जा सकता है कि क्या इससे पहले भी ये आतंकवादी किसी आतंकी गतिविधि में शामिल थे।

इसके अलावा इन अपराधियों के फेस डिटेक्शन टेस्ट से भी इनके बारे में जानकारियां इकट्ठा की जाएंगी। गौरतलब है कि ने 1 जनवरी की रात को छह आतंकी पठानकोट स्थित वायुसेना बेस पर हमला कर दिया था। जवाबी कार्रवाई करते हुए सुरक्षा बलों ने सभी आतंकवादियों को मार गिराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed