पठानकोट हमले में पाक कनेक्शन, भारत ने भेजे सबूत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के पठानकोट में हुए हमले के संबंध में मौजूद सारे सबूत भारत ने पाकिस्तान को भेज दिए हैं। इसके बाद भारत सरकार को, पाक के जवाब का इंतजार है।
इन सबूतों में भारत ने फोन कॉल रिकार्ड, पाक में आतंकियों के आकाओं के मोबाइल नंबर और सीमा पार से उनके भारत दाखिल होने के सबूत दिए है। पाकिस्तान ने भी भारत की ओर से सबूत मिलने की पुष्टि की हैं।
वहीं सबूत मिलने के बाद पाक विदेश मंत्रालय ने कहा है कि 'पाक सरकार, भारत से संपर्क में है और वहां से दिए गए सबूतों की छानबीन कर रही है।'
पाक करे ठोस कार्रवाई
सबूत दिए जाने के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने पाक के
एनएसए नासिर खान से कहा है कि इस मामले पर ठोस कार्रवाई भी करनी चाहिए।
वहीं सूत्रों के अनुसार इसी माह होने वाली विदेश सचिव स्तर की वार्ता भी
पाक के जवाब पर निर्भर करेगी।
बताते चलें कि घुसपैठियों ने अपने आकाकओं से संपर्क में रहने के लिए दो पाकिस्तानी सिम का उपयोग भी किया था।