फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   patel farmers exporting bananas to pakistan

पाकिस्तान से पटेल किसानों को करोड़ों का फायदा

Sun, 27 Dec 2015 04:06 PM IST
प्रशांत दयाल/ अहमदाबाद से/ बीबीसी हिंदी डॉटकॉम के लिए
प्रशांत दयाल/ अहमदाबाद से/ बीबीसी हिंदी डॉटकॉम के लिए Updated Sun, 27 Dec 2015 04:06 PM IST
विज्ञापन
patel farmers exporting bananas to pakistan

गुजरात में अहमदाबाद से मुंबई की तरफ़ जाने वाले हाईवे पर आणंद से लेकर भरूच के बीच दोनों तरफ़ केले की खेती होती है।

हर रोज़ इनमें से क़रीब बाइस हज़ार किलो केला वाघा बॉर्डर से पाकिस्तान जाता है।

विज्ञापन

आणंद से भरूच के बीच का यह रास्ता एक सौ किलोमीटर लंबा है। गुजरात में पिछले छह महीनों से चले आ रहे पाटीदार आरक्षण आंदोलन का इस इलाक़े पर कोई असर नहीं हुआ है।

विज्ञापन

जबकि यह पूरा इलाक़ा पटेल जाति के लोगों का है और खेती-बाड़ी से जुड़े सभी किसान पटेल जाति के होने के बावजूद भी आरक्षण की मांग से नहीं जुड़े क्योंकि उन्हें केले की फ़सल से हो रही करोड़ों की आमदनी के कारण आरक्षण की मांग में कोई रुचि नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

केले के एक्सपोर्ट से फायदा ही फायदा

patel farmers exporting bananas to pakistan

आणंद से लेकर भरूच के बीच हज़ारों बीघा ज़मीन पर ज़्यादातर किसान केले की खेती करते हैं।


वडोदरा के पास आए दशरथ गांव के किसान अतीश पटेल ने बताया, "पिछले दस साल से केले की खेती कर रहा हूं। मेरी फसल का बड़ा हिस्सा पाकिस्तान जाता है।"


वो आगे बताते हैं, "इससे हमें यह फ़ायदा होता है कि हमें भारतीय बाज़ारों में केले बेचने की चिंता नहीं रहती। पाकिस्तान के साथ व्यापार करने वाले एजेंट हमारे खेत में आते हैं और पूरी फसल की क़ीमत लगाकर खेत से ही सीधा माल प्रोसेसिंग करके कंटेनर में रखकर पाकिस्तान भेज देते हैं।"


भारतीय केलों की अच्छी मांग

patel farmers exporting bananas to pakistan


अतीश बताते हैं कि पाकिस्तान में गुजरात के केले की अच्छी मांग होने की वजह यह है कि पाकिस्तान में केले की फसल नहीं होती है।

गुजरात के जाने-माने कृषि विशेषज्ञ प्रमोद चौधरी ने बताया कि इस इलाक़े में इतनी मात्रा में केले की फसल होने की वजह केले के लिए अच्छी ज़मीन होने के साथ-साथ सबसे अहम उचित तापमान का होना है।


केले की फसल के लिए 22 से 32 डिग्री के बीच का तापमान अनुकूल होता है। इससे कम या ज़्यादा तापमान हो तो केले की फसल अच्छी नहीं होती है।


केले की फसल के लिए ज़्यादा पानी की जरूरत होती है वो भी यहां पर उपलब्ध है।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed