समय की बचत, अब दस दिनों में ही बन जाएगा पासपोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पासपोर्ट बनवाने के लिए अब आवेदकों को लंबा इंतजार नहीं करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने के दस दिन के अंदर ही आपका पासपोर्ट बनकर तैयार हो जाएगा।
आवेदन के समय न डाक्यूमेंट्स की लिस्टिंग की जरूरत होगी न ही उन्हें लेकर पासपोर्ट आफिस का चक्कर काटना होगा।
अब आवेदन के समय आवेदक अपने डाक्यूमेंट्स आनलाइन ही सबमिट कर सकते हैं। साथ ही आईडी प्रूफ और एड्रेस प्रूफ जैसे तमाम डाक्यूमेंट्स की जगह केवल आधार कार्ड से भी काम चल जाएगा। आनलाइन आवेदन करने के तीन दिन के अंदर ही अप्वाइंटमेंट मिल जाएगा। पूरी प्रक्रिया होने के ठीक सात दिन बाद आपका पासपोर्ट आपके हाथ में होगा।
समय की बचत के लिए निकाला तरीका
पासपोर्ट विभाग ने डाक्यूमेंटेशन के जरिए समय की बचत का यह तरीका निकाला है। नई प्रक्रिया के तहत यदि कोई पासपोर्ट के लिए आवेदन करता है और उसके पास आधार कार्ड नहीं है तो पहले उसे आधार कार्ड बनवाना पड़ेगा।
दरअसल, सरकार के पास पासपोर्ट के लिए पुलिस सत्यापन के संबंध में लगातार शिकायतें आती हैं और इसके चलते पासपोर्ट जारी करने में देरी होती है। आवेदक की सुविधा को ध्यान में रखकर ही गृह मंत्रालय ने यह निर्णय लिया है। मंत्रालय का यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।
सभी पासपोर्ट केंद्रों को नई व्यवस्था से अवगत करा दिया गया है। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय के अनुसार आनलाइन आवेदन करने वाले अब क्रेडिट और डेबिट कार्ड के अलावा इंटरनेट बैंकिंग या एसबीआई बैंक से चालान भर सकते हैं।