फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   passanger train has been lost from fifteen days.

15 दिन से लापता है ट्रेन, रेलवे में हड़कंप

Fri, 12 Sep 2014 08:01 AM IST
राजन राय/अमर उजाला, गोरखपुर
राजन राय/अमर उजाला, गोरखपुर Updated Fri, 12 Sep 2014 08:01 AM IST
विज्ञापन
passanger train has been lost from fifteen days.

पूर्वोत्तर रेलवे की एक पैसेंजर ट्रेन पिछले 15 दिनों से लापता है। ट्रेन की पूरी रैक के नहीं मिलने से रेलवे में हड़कंप मच गया है। अंदेशा जताई जा रही है कि रैक की बोगियों को समस्तीपुर मंडल में कई ट्रेनों में लगाकर चलाया जा रहा है।

विज्ञापन


25 अगस्त को घुघली रेलवे स्टेशन पर एक मालगाड़ी के इंजन समेत नौ वैगन पटरी से उतर गए थे। इसके चलते गोरखपुर पनियहवा रेल खंड पर यातायात बाधित हो गया और कई ट्रेनें निरस्त कर दी गईं। इसमें गोरखपुर-मुजफ्फरपुर पैसेंजर भी थी।
विज्ञापन


पटरियां दुरुस्त करके जब ट्रेनें चलाई जाने लगीं तो मुजफ्फरपुर पैसेंजर के लिए रैक ही नहीं मिली। सूत्रों के मुताबिक दो दिन तक यह ट्रेन नहीं चलाई गई। इसके बाद मरम्मत के लिए आई बोगियों का जुगाड़ करके इसे चलाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हाजीपुर स्टेशन पर मिली अंतिम लोकेशन

passanger train has been lost from fifteen days.

उधर, इस ट्रेन के रैक की खोजबीन की गई तो अंतिम लोकेशन हाजीपुर स्टेशन में मिली। सूत्रों का कहना है कि सोनपुर से कई पैसेंजर ट्रेनों में मुजफ्फरपुर पैसेंजर की बोगियां लगा दी गईं, लिहाजा रैक मिलने में काफी वक्त लग सकता है। इस चूक के लिए किसकी जिम्मेदारी तय होगी, इस पर अधिकारी भी बोलने से कतरा रहे हैं।

पूर्व मध्य रेलवे के सीनियर डीओएम अरविंद कुमार ने बताया कि पैसेंजर ट्रेनों की बोगियां बदलती रहती हैं। मुजफ्फरपुर पैसेंजर की बोगियां भी दूसरी ट्रेनों में लग गई है। मरम्मत के लिए जब आएंगी तो इन्हें भेजा जाएगा।

हालांकि पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ का कहना है कि यह विभाग का आंतरिक मामला है। रेलवे की कोशिश रहती है कि यात्रियों को कोई दिक्कत न हो। अमूमन, बोगियों दूसरे जोन में चली जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed